September 23, 2026 00:43:03
नेशनल हाइवे पर ट्रक में जा घुसी कार, ड्राइवर की मौत; दिल्ली से लौट रहा था वापस

नेशनल हाइवे पर ट्रक में जा घुसी कार, ड्राइवर की मौत; दिल्ली से लौट रहा था वापस

Feb24,2024 | Enews Team | Khanna

खन्ना। खन्ना में नेशनल हाईवे पर शनिवार तड़के हादसा हुआ। इस हादसे में ट्रक के पीछे इनोवा कार की टक्कर हो गई। हादसे में टैक्सी चालक की मौत हुई। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान गोराया के रहने वाले रणधीर सिंह के तौर पर हुई। रणधीर सिंह टैक्सी चालक था। वह दिल्ली में सवारी छोड़ने के बाद वापस गोराया लौट रहा था। खन्ना में नेशनल हाईवे पर आगे जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इनोवा का अगला पूरा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त गया। हादसे की सूचना मिलने के 5 मिनट भीतर सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने अपनी टीम समेत घायल रणधीर सिंह को तुरंत नजदीक ही खन्ना नर्सिंग होम में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। एसएसएफ की तरफ से हादसे के बारे में सिटी थाना 2 पुलिस को सूचित किया गया। साथ ही रणधीर सिंह के परिवार को सूचना दी गई। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू की। आरोपी वाहन चालक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी देखे जा रहे हैं।

Car-Rams-Into-Truck-On-National-Highway-Driver-Dies-Was-Returning-From-Delhi

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं