September 23, 2026 02:07:16
दिल्ली-हरियाणा के सिंघु और टिकरी बॉर्डर खुलने शुरू:सीमेंट की बैरिकेडिंग हटाई जा रही; पंधेर बोले- किस

दिल्ली-हरियाणा के सिंघु और टिकरी बॉर्डर खुलने शुरू:सीमेंट की बैरिकेडिंग हटाई जा रही; पंधेर बोले- किसान नेताओं के एक्सीडेंट-अटैक की साजिश हो रही

Feb24,2024 | Enews Team | Ambala

अंबाला। किसान आंदोलन का शनिवार (24 फरवरी) को 12वां दिन है। पंजाब के किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक टाल दिया है। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि इस पर उसी दिन फैसला लेंगे। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आज शाम को कैंडल मार्च होगा। हरियाणा के 7 जिलों में मोबाइल इंटरनेट पर रोक बढ़ा दी गई है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में 24 फरवरी की रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। वहीं आंदोलन में लापता किसान प्रितपाल के रोहतक PGI में भर्ती होने की सूचना के बाद पंजाब के चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा ने हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी संजीव कौशल को लेटर लिखा है। लेटर में किसान को पंजाब को सौंपने के लिए कहा गया है। जिसके बाद उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उधर, खनौरी बॉर्डर पर बठिंडा के युवा किसान शुभकरण का अभी अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। पंजाब सरकार ने परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा और बहन को सरकारी नौकरी की घोषणा की। किसान संगठनों और परिवार की मांग है कि पंजाब पुलिस शुभकरण की मौत के मामले में हत्या की FIR दर्ज करे। शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि हरियाणा की CID के 200 से ज्यादा आदमी जो शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन में घुसे हुए हैं। ये लोग किसान नेताओं को टारगेट बनाने की फिराक में हैं। वह नेताओं का एक्सीडेंट करा सकते हैं या फिर लड़ाई-झगड़ा कर उन पर अटैक भी कर सकते हैं। टिकरी बॉर्डर को खोलने की तैयारी किसानों के आंदोलन को देखते हुए 11 दिन से बंद दिल्ली का टिकरी बॉर्डर को शनिवार (24 फरवरी) को खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। दिल्ली पुलिस की तरफ से लगाए कंटेनर और पत्थर हटाए जा रहे है। हालांकि शुरुआती तौर पर एक साइड की सड़क खोलने की प्लानिंग की है। साथ ही झाड़ौदा बॉर्डर पर शनिवार को एक साइड की सड़क को खोल दिया गया है।

Singhu-And-Tikri-Borders-Of-Delhi-Haryana-Start-Opening-Cement-Barricades-Are-Being-Removed-Pandher-Said-There-Is-A-Conspiracy-To-Cause-Accident-Attack-On-Farmer-Leaders



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं