September 23, 2026 00:43:59
पंजाब में गतका कर रहे युवक को आग लगी,video:पेट्रोल से सर्किल बना रहा था; दर्शकों में मची अफरा-तफरी

पंजाब में गतका कर रहे युवक को आग लगी,video:पेट्रोल से सर्किल बना रहा था; दर्शकों में मची अफरा-तफरी

Feb24,2024 | Enews Team | Sangrur

संगरुर। संगरूर में शुक्रवार (23 फरवरी) को श्री गुरु रविदास महाराज जी के नगर कीर्तन के दौरान गतका (सिखों का धार्मिक शस्त्र अभ्यास) करते हुए सिख युवक आग की चपेट में आ गया। आग लगते ही युवक इधर-उधर भागने लगा। घटना के बाद गतका देख रहे लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। तुरंत ही आग पर काबू पा लिया गया, जिससे युवक को ज्यादा चोट नहीं आई। हालांकि उसके कपड़े जरूर जल गए। पूरी घटना का CCTV वीडियो सामने आया है। दरअसल, श्री गुरु रविदास महाराज जी के नगर कीर्तन में संगरूर के सिख संगठन भी शामिल हुए थे। इस दौरान वह गतका कर रहे थे। गतका देखने के लिए आसपास 150 से ज्यादा लोग मौजूद थे। गतका करने के लिए सिख युवक बोतल में पेट्रोल भरकर सर्किल बना रहा था। जिसके बाद सर्किल में सिख युवक को गतका करना था। पेट्रोल डालते हुए अचानक आग लग गई। शरीर पर पेट्रोल लगा होने की वजह से युवक भी इसकी चपेट में आ गया। जिसके बाद वह तड़पता हुआ इधर उधर भागने लगा। निहंग सिखों ने पाया आग पर काबू युवक को आग लगने ही लोग पीछे की तरफ हो गए। जिसके बाद आसपास मौजूद साथ निहंगों ने किसी तरह उक्त युवक के शरीर को लगी आग को बुझाया। घटना में युवक को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है।

A-Young-Man-Doing-Gatka-In-Punjab-Caught-Fire-Video-He-Was-Making-Circles-With-Petrol-There-Was-Chaos-In-The-Audience

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं