September 23, 2026 02:03:38
पंजाब के मोगा में Nri का कत्ल, 20 दिन बाद शव से बदबू उठने पर खुलासा; एक हत्यारोपी भी मारा गया, 2 अरे

पंजाब के मोगा में Nri का कत्ल, 20 दिन बाद शव से बदबू उठने पर खुलासा; एक हत्यारोपी भी मारा गया, 2 अरेस्ट

Feb24,2024 | Enews Team | Moga

मोगा। मोगा के गांव बदनी खुर्द में शुक्रवार को एक NRI का शव उसके घर से बरामद हुआ। माना जा रहा है कि तकरीबन 20 दिन पहले उसकी हत्या की गई है। मामले को लेकर जांच में लगी पुलिस को कुछ घंटों बाद एक और शव नाले में मिला। इसको लेकर पता चला कि शव मणिकरण नाम के युवक का है और NRI का कत्ल करने वाले तीन आरोपियों में से इसका नाम भी है। मेहना पुलिस स्टेशन के SHO इंस्पेक्टर बलवंत सिंह ने कहा कि 2 फरवरी की रात को 40 वर्षीय मनदीप उर्फ तीरथ सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपी उसके शव को घर में बंद कर फरार हो गए। तीरथ सिंह घर में अकेला रहता था। इसके चलते 20 दिनों तक उसके शव की तरफ किसी का ध्यान ही नहीं गया। 22 जनवरी को जब आसपास बदबू फैली तो तीरथ सिंह का शव बरामद किया गया। पुलिस ने उसकी हत्या की जांच शुरू कर दी। कुछ घंटों के बाद ही मोगा पुलिस को नाले से एक युवक का शव भी बरामद हुआ। जांच में पता चला कि वह संदिग्धों में से एक था। तीन दोस्तों ने मिलकर किया था कत्ल पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक मणिकरण व उसके दो दोस्तों कुलविंदर सिंह और राजेश ने हांगकांग से लौटे NRI की हत्या की है। पुलिस ने कड़ियों को जोड़ना शुरू किया तो सामने आया कि मणिकरण ने तीरथ की हत्या का खुल्लासा करने की धमकी दी थी। घबराए दोस्तों ने 22 फरवरी को फिल्म देखने का प्लान बनाया। इसके बाद मणिकरण को बुघीपुरा चौक के बुलाया, फिल्म देखी और शराब भी पी। फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने उसके शव को पास के नाले में फेंक दिया। पुराने विवाद ने ली जान पुलिस जांच में सामने आया कि कुलविंदर सिंह का तीरथ सिंह से कोई पुराना विवाद था। कुलविंदर के पास NRI की जमीन के बगल में जमीन का एक टुकड़ा था। NRI उसे अपने खेत से रास्ता बनाने की अनुमति नहीं दे रहा था। इसके बाद दोनों में दुश्मनी शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि हत्या के दो मामले दर्ज किये गये हैं। तीरथ सिंह की हत्या की एफआईआर बदनी कलां पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है, जबकि मणिकरण सिंह की मौत की एफआईआर मेहना पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। वहीं, पुलिस ने कुलविंदर सिंह व राजेश को गिरफ्तार कर लिया है।

Nri-Murdered-In-Moga-Punjab-Foul-Smell-Emanating-From-Dead-Body-Revealed-After-20-Days-One-Murderer-Also-Killed-2-Arrested



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं