September 23, 2026 00:43:06
छुट्‌टी पर घर आए फौजी की मौत:साइन बोर्ड से टकराई स्कूटी; सैन्य सम्मान के साथ संस्कार

छुट्‌टी पर घर आए फौजी की मौत:साइन बोर्ड से टकराई स्कूटी; सैन्य सम्मान के साथ संस्कार

Feb24,2024 | Enews Team | Gurdaspur

गुरदासपुर | छुट्‌टी पर घर आए सैनिक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख़्मी हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का उसके पैतृक गांव में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बाजार जाते समय फौजी की स्कूटी सड़क पर लगे साइन बोर्ड से टकरा गई। मृतक की पहचान लखविन्दर सिंह (28) पुत्र सरूप सिंह निवासी गांव भागोकावां के रूप में हुई है। मृतक के पिता भी सेना से रिटायर्ड हैं। मृतक के परिवार द्वारा उसकी शादी करने की विचार चर्चा की जा रही थी लेकिन शादी से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता सरूप सिंह ने बताया कि लखविन्दर करीब पांच साल पहले सेना की 15 पंजाब रेजिमेंट में भर्ती हुआ था। इस समय वो श्रीनगर में तैनात था जहां दो साल पूरे होने के बाद उसने वापस अपनी पलटन मे जाना था। इसी दौरान वो कुछ दिन की छुट्‌टी के लिए 22 फरवरी को घर आया था। उसी दिन शाम को वो अपनी स्कूटी पर किसी काम के लिए बाजार गया था। कुछ समय बाद घर पता चला कि उसका एक्सीडेंट हो गया है पता चला कि लखविन्दर की स्कूटी सड़क पर लगे एक साइन बोर्ड से टकरा गई थी। गंभीर रूप से जख़्मी लखविन्दर को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। जहां 23 फरवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Death-Of-A-Soldier-Who-Came-Home-On-Leave-Scooty-Collided-With-A-Sign-Board-Rites-With-Military-Honors

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं