अमृतसर। वारिस पंजाब दे (WPD) मुखी व खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ जेल में हड़ताल जारी है। वहीं, मां बलविंदर कौर ने अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर भूख हड़ताल शुरू कर रखी है। बीते दिनों बलविंदर कौर अपने बेटे अमृपाल सिंह और 9 साथियों को पंजाब लाने की मांग लेकर होम सेक्रेटरी से मिलने पहुंची थी। लेकिन सरकार के साथ उसकी पहली वार्ता विफल हो गई है। अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर ने फैसला किया है कि अब हेरिटेज स्ट्रीट पर ही पक्का मोर्चा लगेगा। उन्होंने कहा कि उनकी मांग डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह व उसके 9 साथियों को पंजाब की जेल में शिफ्ट करने की है। जिसे लेकर वे बीते दिनों पंजाब सरकार के अधिकारी से मिलने पहुंची थी, लेकिन ये वार्ता विफल रही। अमृतपाल की मां ने लोगों को संगत में आने की भी अपील की है। बलविंदर कौर का कहना है कि जितने अधिक लोग इस आंदोलन में पहुंचेंगे, सरकार पर उतना अधिक दबाव डाला जा सकता है। बीते दिन ही अमृतपाल की मां व समर्थक डीसी अमृतसर से मिले थे। बीते दिन SGPC प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी भी उन्हें मिलने पहुंचे थे। एडवोकेट धामी ने कहा कि सिखों को पहले भी पंजाब से बाहर जेलों में बंद किया गया है, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि उनकी निजता पर हमला करने के लिए बाथरूम में कैमरे और रिकॉर्डर लगाए गए हों और मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश की गई हो।
Khalistani-Supporter-Amritpals-Hunger-Strike-Continues-Mother-Sets-Up-Concrete-Front-In-Amritsar-First-Round-Of-Talks-With-Government-To-Bring-Punjab-Failed