September 23, 2026 00:43:08
समराला चौक में सरेआम खेला गया खूनी खेल, युवक पर तेजधार हथियारों से वार कर किया जख्मी, पुलिस के सामने

समराला चौक में सरेआम खेला गया खूनी खेल, युवक पर तेजधार हथियारों से वार कर किया जख्मी, पुलिस के सामने चली बोतलें

Feb25,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। समराला चौक के पास दो गुटों में खूनी टकराव हो गया। इस दौरान एक गुट ने दूसरे गुट के युवक को पकड़ लिया और जमकर तेजधार हथियारों से वार किए। जिसके बाद उसे खून से लथपथ कर फरार हो गए। हालांकि दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा फ्लाईओवर से कांच की बोतलें भी मारी गई। इस दौरान कई राहगीर भी जख्मी हुए। हालांकि पीसीआर दस्ता मौके पर पहुंचने के बाद भी हमलावर बोतले मारते रहे। गंभीर रुप से जख्मी युवक सनी है। जिसे लोगों ने ऑटो से सिविल अस्पताल दाखिल कराया। थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, ये घटनाक्रम रविवार को शाम करीब साढ़े 4 बजे का है। मौके पर मौजूद स्ट्रीट वेंडर सौरव ने बताया कि कुछ युवक फ्लाईओवर के नीचे खड़े हुए थे। उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को घेरकर हमला कर दिया। इस दौरान एक दम से फ्लाईओवर के ऊपर से कांच की बोतलें और पत्थर बरसने लगे। जिसके बाद उक्त युवकों ने भी पत्थर और बोतलें बरसानी शुरू कर दी। उक्त गुंडागर्दी करीब 15 मिनट तक चली। जिसके बाद उक्त आरोपी फ्लाईओवर के ऊपर से फरार हो गए थे। लोगों ने बताया कि जब तक दोनों पक्षों के बीच लड़ाई हुई, तब तक दोनों तरफ से आवाजाही बंद हो गई थी।

A-Bloody-Game-Was-Played-Openly-In-Samrala-Chowk-A-Young-Man-Was-Attacked-With-Sharp-Weapons-And-Injured-Bottles-Were-Fired-In-Front-Of-The-Police

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं