September 23, 2026 00:43:04
खाना बनाते बेकरी गोदाम में सिलेंडर से भड़की आग, बाइक समेत लाखों का माल जला

खाना बनाते बेकरी गोदाम में सिलेंडर से भड़की आग, बाइक समेत लाखों का माल जला

Feb26,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। गणेश नगर इलाके में बेकरी गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि गोदाम का सारा सामान राख हो गया। तेल के टिन गोदाम में पड़े होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। गोदाम में लेबर गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी कि अचानक सिलेंडर से कुछ दूरी पर धमाका हुआ। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं था। आग लगने के कारण आस-पास के लोग एकत्र हो गए। कई किलोमीटर दूर इलाकों से भी धुआं के गुबार नजर आए। जानकारी देते हुए बेकरी के मालिक दिलशाद अंसारी ने कहा कि उसके गोदाम के बाहर उसकी दुकान है। गोदाम में लेबर खाना बना रही थी। अचानक से धमाके की आवाज आई। इतने में आग की लपटें निकलने लगीं। जिस जगह बेकरी चल रही है, वहां अंदर कोई कारीगर मौजूद नहीं था। हादसे के तुरंत बाद आस-पास के लोग एकत्र हुए और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग काफी फैल गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। घटना स्थल पर फायर अधिकारी राजिंद्र कुमार ने करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर कंट्रोल किया। बेकरी के अंदर से फायर कर्मियों ने करीब 3 सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकाले। लोगों ने इलाका पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन इलाके की पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची। बातचीत करते हुए फायर ब्रिगेड के अधिकारी राजिंद्र कुमार ने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला, लेकिन आग पर काबू पा लिया है। एक बाइक जलकर राख हो गई है। तेल अधिक पड़ा होने के कारण आग फैली है।

Fire-Broke-Out-From-Cylinder-In-Bakery-Warehouse-While-Cooking-Goods-Worth-Lakhs-Including-Bike-Burnt

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं