September 23, 2026 00:43:21
ओवर स्पीड आई-10 कार पलटी, टैक्सी पर जा गिरी; एयरबैग खुले, ड्राइवर के मामूली चोटें

ओवर स्पीड आई-10 कार पलटी, टैक्सी पर जा गिरी; एयरबैग खुले, ड्राइवर के मामूली चोटें

Feb26,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। फिरोजपुर रोड पर एमबीडी मॉल के बाहर रविवार देर रात तेज रफ्तार आई-10 कार अचानक असंतुलित होकर पलट गई। कार पलटी खाकर एक टैक्सी पर जा गिरी। लोगों की मदद से कार ड्राइवर को बाहर निकाला गया। हादसा इतना भयानक था कि कार के एयरबैग खुल गए। घायल महेश को गाड़ी से बाहर लोगों ने निकाला। कार ड्राइवर महेश ने कहा कि वह मुल्लांपुर से लुधियाना की तरफ जा रहा था। अचानक कार अनियंत्रित हो गई। जानकारी के अनुसार, स्टीयरिंग न संभलने के कारण गाड़ी टैक्सी से टकराकर पलट गई। कार ड्राइवर के मुताबिक उसने पिछले साल ही कार नई ली है। मौके पर मौजूद राहगीर राजविंदर ने कहा कि गाड़ी मुल्लांपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आई। कार मुड़ते समय अनियंत्रित होकर टैक्सी से टकराकर पलट गई। कार का फ्रंट शीशा और बोनेट भी क्षतिग्रस्त हो गया है। कार में एक ही व्यक्ति सवार था। राजविंदर के मुताबिक, वह अस्पताल में काम करता है। उसने घायल का तुरंत प्राथमिक उपचार करवाया। वहीं, कार ड्राइवर से चौकी रघुनाथ की पुलिस पूछताछ कर रही है। मौके पर पहुंचे एएसआई राज सिंह के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। कार ड्राइवर के मामूली चोट आई है।

Over-Speeding-I-10-Car-Overturned-Fell-On-Taxi-Airbags-Deployed-Driver-Suffered-Minor-Injuries

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं