अमृतसर। अमृतसर में 8 साल की बच्ची का उसी के स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिग लड़के ने रेप किया। घटना शुक्रवार की है। आज जब परिवार वाले बच्ची को स्कूल भेजने लगे, उसने जाने से इनकार कर दिया। जोर डालने पर बच्ची ने उसके साथ स्कूल के बाथरूम में हुए जुल्म को बयान किया। पीड़ित की मां और पिता ने बताया कि उनकी बच्ची की उम्र 8 साल है और मजीठा रोड बाइपास स्थित पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। घटना शुक्रवार को घटी। बच्ची शौच जाने के लिए कक्षा से बाथरूम में गई थी। स्कूल में ही पढ़ने वाला नाबालिग आरोपी वहां मौजूद थे। जैसे ही बच्ची बाथरूम से बाहर निकली, आरोपी उसे खींच दोबारा बाथरूम में ले गया। पीड़िता ने अपने पारिवारिक सदस्यों को बताया कि बाथरूम में आरोपी ने उसके साथ रेप किया और मुंह बंद रखने की धमकी भी दे डाली। परिवार ने बताया कि आज बच्ची स्कूल आने के लिए तैयार नहीं हो रही थी। उसे स्कूल जाने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं मानी। जब उसे जोर डाल पूछा गया तो वे रोने लगी। इसके बाद पीड़िता ने उसके साथ हुए रेप की पूरी कहानी परिवार को बताई। परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी नाबालिग युवक को हिरासत में ले लिया है। 8 साल की बच्ची से रेप की सूचना मिलते ही पीड़िता के परिजन व आसपास के लोग स्कूल में पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन गुस्साई भीड़ ने पहले स्कूल में घुसने की कोशिश की, जब पुलिस ने उन्हें रोका तो उन्होंने बाइपास नाले के आसपास की दुकानों व रेहड़ियों पर तोड़फोड़ शुरू कर दी।
Girl-Raped-In-Private-School-Of-Punjab-Minor-Boy-Did-It-Came-To-Know-Only-When-She-Was-Scared-Of-Coming-To-School-Angry-Mob-Vandalized