September 23, 2026 00:42:50
अमृतपाल केस की हाईकोर्ट में हुई सुनवाई:पंजाब सरकार समेत सभी पक्षों ने जवाब के लिए मांगा समय; अगली सु

अमृतपाल केस की हाईकोर्ट में हुई सुनवाई:पंजाब सरकार समेत सभी पक्षों ने जवाब के लिए मांगा समय; अगली सुनवाई 29 फरवरी को

Feb26,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। वारिस पंजाब दे (WPD) मुखी व खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह व उसके साथियों द्वारा उन पर लगाए गए नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) हटाने के लिए दायर याचिका पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। इस दौरान पंजाब सरकार समेत सभी पार्टियों ने जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा। अदालत ने सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद इस मामले की अगली सुनवाई 29 फरवरी तय की है। वहीं, सभी पार्टियों को जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। केस की अन्य पार्टियों में केंद्र सरकार व डिब्रूगढ़ जेल सुपरिटेंडेंट शामिल है। अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने अप्रैल 2023 में मोगा जिले के रोडे गांव के गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया था। उस पर NSA उस समय ही लगा दिया था, जब से पुलिस उसका पीछा कर रही थी। पकड़े जाने के बाद वह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद चल रहा है। अब उसे वहां की जेल में बंद हुए लगभग एक साल होने वाला है। ऐसे में खुद उसकी तरफ व उसके साथियों गुरी औजला, गुरमीत सिंह बुक्कनवाला, कुलवंत सिंह और बसंत सिंह ने NSA हटाने के लिए कानूनी जंग शुरू की गई है। उन्होंने इस कार्रवाई को गैर कानूनी बताया है। वहीं, मांग कर रहे हैं कि उन्हें पंजाब की जेल में शिफ्ट किया जाए। इसको लेकर वह भी अपने साथियों के साथ जेल में भूख हड़ताल पर चल रहा है। जबकि परिजनों की तरफ से अमृतसर में मोर्चा लगाया गया है।

Amritpal-Case-Heard-In-High-Court-All-Parties-Including-Punjab-Government-Sought-Time-To-Reply-Next-Hearing-On-29th-February



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं