अमृतसर | मजीठा रोड इलाके में एक घर में चोर पुलिस बनकर आए। आते ही चोरों ने परिवार वालों को बंधक बनाया और घर में रखे गहने और रुपए लेकर फरार हो गए। परिवार को चोरी होने के बाद एहसास हुए कि वो पुलिस नही थी। अमृतसर की सुभाष कॉलोनी में देर रात कुछ लोग एक घर में घुस आए। आते ही उन्होंने कहा कि वो थाना सदर से आए है। उन्हें खबर मिली है कि वो नशा तस्करी का काम करते हैं। इसीलिए चेकिंग करने आए हैं। पीड़ित प्रेम नाथ ने बताया की आरोपी तकरीबन रात को 12.30 बजे उनके घर आए। वो सो रहे थे। आरोपी पड़ोसियों की छत से उनके घर में घुसे थे। उन्हें चेकिंग के लिए बोलने के बाद उनके पास ही दो लोग बैठे रहे। वहीं एक आदमी उनके बेटे के कमरे में बैठा रहा। आरोपी एक घंटे तक उनके घर में रहे और जाते हुए मेन गेट के बाहर रस्सी बांधकर उसे बंद कर गए। पीड़ित प्रेमनाथ के मुताबिक जितनी देर चोर घर में रहे उन्हें बोलने भी नहीं दिया और लाइट भी ऑन ना करने दी। अपनी टॉर्च से ही चेक करते रहे। जब वो चले गए तो जाने के बाद उन्हें चोरी का एहसास हुआ। चोर उनके घर से तीन लाख नगदी, 8 सोने की अंगूठियां, एक ब्रेसलेट, एक चेन, चार चूड़ियां, एक टॉप्स साथ ले गए। चोरों की ओर से अंजाम दी गई घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें सात से आठ लोग घर में घुसते हुए और स्ट्रीट लाइट को बंद करते हुए दिख रहे है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Robbers-Came-Posing-As-Police-Officers-Accused-Of-Drug-Smuggling-They-Took-The-Family-Hostage-And-Took-Away-Jewelery-And-Money