लुधियाना | देर रात चौड़ा बाजार स्थित एक धागे के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में कुछ वर्कर भी रहते थे, जिनका काफी सामान भी राख हो गया। शॉर्ट सर्किट के कारण ये हादसा हुआ है। चौड़ा बाजार में बिल्डिंग से धुआं निकलता देख तुरंत लोगों ने गोदाम मालिक को सूचित किया। वहीं, आग लगती देख बाकी के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत आस-पास की दुकानों से पानी के पाइप आदि लगाकर बाैछारें मारी, लेकिन आग बढ़ती देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मनी दी हट्टी डाई पोलिस्टर के गोदाम में आग लगी। जिस जगह पर आग लगी, वहां छोटा गैस सिलेंडर और कुछ खाना आदि बनाने के लिए भटि्ठयां आदि लगाई गई थीं। आग लगने के कारण चौथी मंजिल की खिड़कियां तक जलकर राख हो गईं। घटना स्थल पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के फायरमैन रवि ने कहा कि उन्हें जैसे पता चला तो वह तुरंत 2 गाड़ियां मौके पर लेकर पहुंचे। बिल्डिंग मालिक के पास फायर सेफ्टी के कुछ प्रबंध पूरे थे, लेकिन कुछ अधूरे थे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। काफी हद तक नुकसान को बचा लिया है। गोदाम मालिक से कहा गया है कि सेफ्टी के प्रबंध पूरे रखें।
Fire-Broke-Out-In-Ludhiana-S-Thread-Warehouse-It-Was-Built-On-The-Fourth-Floor-Of-The-Building-2-Fire-Brigade-Vehicles-Brought-It-Under-Control