खन्ना। खन्ना में शनिवार को कांग्रेस नेता गुरमिंदर सिंह लाली की मौत हो गई। उन्हें जिम में एक्सरसाइज करते हुए हार्ट अटैक आया था। मौके पर मौजूद लोग उन्हें अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल नेता के शव को मुर्दा घर में रखा गया है। गुरमिंदर सिंह लाली की उम्र करीब 52 साल थी। परिजन बताते हैं कि वह जिम जाने और एक्सरसाइज करने के शौकीन थे। रोजाना करीब 4 किलोमीटर सैर करते थे। बास्केटबॉल भी खेलते थे। परिजनों का कहना है कि लाली को कोई बीमारी नहीं थी। वह सियासत के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार करते थे। रोजाना की तरह लाली शनिवार को सिटी सेंटर में एयर जिम पहुंचे। यहां सुबह करीब 6 बजे उन्होंने वॉर्मअप शुरू किया था कि अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जब वह जमीन पर गिर पड़े तो जिम में मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया। साथ ही वे लाली को अस्पताल लेकर दौड़े। अस्पताल में डॉक्टर ने जब लाली की जांच की तो उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लाली के शव को अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया है। परिजनों के अनुसार लाली के 2 बेटे हैं। बड़ा बेटा डॉक्टर है, जो अमेरिका के न्यूयॉर्क में कार्यरत है। पिता की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए वह सोमवार तक भारत पहुंचेगा। तब तक लाली का शव मुर्दा घर में ही रहेगा। वहीं, दूसरा बेटा खन्ना में ही एडवोकेट है। बता दें कि गुरमिंदर सिंह लाली कांग्रेस के सीनियर नेता थे। वह करीब 30 साल से राजनीति से जुड़े हुए थे और कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ते हुए लगातार 5 बार पार्षद बने। मौजूदा समय में वार्ड 2 से पार्षद थे। वहीं, उनकी पत्नी अंजनजीत कौर भी लगातार दो बार पार्षद बन चुकी हैं। लाली कैप्टन सरकार में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट खन्ना के चेयरमैन रहे।
Councilor-Died-Of-Heart-Attack-While-Warming-Up-In-The-Gym-4-Km-Daily-At-The-Age-Of-52-Used-To-Walk-On-Foot-Was-A-Counselor-5-Times