September 24, 2026 01:09:36
ब्रेकिंग न्यूज -- लुधियाना में करोड़ों रुपए का हुआ जीएसटी घोटाला, व्यक्ति का आधार-पैन कार्ड इस्तेमाल

ब्रेकिंग न्यूज -- लुधियाना में करोड़ों रुपए का हुआ जीएसटी घोटाला, व्यक्ति का आधार-पैन कार्ड इस्तेमाल कर ठग खुद हुए पेश, जीएसटी नंबर ले की बोगस बिलिंग

Mar3,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में जाली फर्म बना बोगस बिलिंग कर करोड़ों रुपए की ठगी मारने का नया मामला सामने आया है। जिसमें छह लोगों द्वारा पहले एक अज्ञात व्यक्ति का आधार कार्ड लेकर उसमें बदलाव किया गया। फिर आधार कार्ड और पैन कार्ड दिखाकर जीएसटी नंबर लेकर जाली फर्म बनाकर बोगस बिलिंग की गई। जब पीड़ित को इसका पता चला तो उसने पुलिस को शिकायत दी। बस्ती जोधेवाल थाने की पुलिस ने शिमला कॉलोनी के अमनदीप सिंह की शिकायत पर हरकृष्ण नगर के सुखदेव सिंह, मिल्लरगंज विश्वकर्मा कॉलोनी के हरदीप सिंह, गिल रोड के रणजीत सिंह बब्बर, लेबर कॉलोनी के सुमित कुमार, हरपाल सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर परमदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता नौकरी करता है। उसने व्हीकल लोन लेना था। जिसके चलते जब उसने अपने आईटीआर भरवाई तो पता चला कि उसके नाम पर जीएसटी नंबर जारी हो चुका है। लेकिन अमनदीप की कोई फर्म ही नहीं थी। जिसके बाद उसे शक हुआ और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। आरोपी इलेक्ट्रानिक समान की फर्म बता करते रहे बोगस बिलिंग जानकारी के अनुसार आरोपियों द्वारा अमनदीप सिंह के आधार कार्ड पर अपनी फोटो चिपकाई गई। जिसके बाद उसकी जगह पर खुद जीएसटी विभाग दिल्ली में पेश हो गए। जहां उन्होंने अमनदीप का पैन कार्ड भी दिया। जिसके आधार पर जीएसटी नंबर ले लिया। पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि आरोपियों ने दस्तावेजों में इलेक्ट्रानिक समान की फर्म दिखा रखी थी। उसी के आधार पर वह बोगस बिल काटकर दे रहे थे। जबकि इसी आढ़ में करोड़ों रुपए जीएसटी घोटाला कर गए। लेकिन अभी इस मामले में पुलिस कुछ स्पष्ट नहीं कर रही। सूत्रों के अनुसार जल्द पुलिस प्रैसवार्ता कर मामले का खुलासा करेगी।

Breaking-News-Gst-Scam-Worth-Crores-Of-Rupees-Happened-In-Ludhiana-Fraudsters-Presented-Themselves-Using-A-Persons-Aadhar-Pan-Card-Took-Gst-Number-And-Made-Bogus-Billing



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं