September 24, 2026 01:08:10
अकाउंटेंट के घर चोरी:सोया रहा परिवार;छत्त के जरिए कूदे चोर;नकदी और गहने लेकर आटो में फरार

अकाउंटेंट के घर चोरी:सोया रहा परिवार;छत्त के जरिए कूदे चोर;नकदी और गहने लेकर आटो में फरार

Mar3,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | अकाउंटेंट के घर चोरी हुई है। चोर घर की छत्त से कूदे और आसानी से घर की अलमारीयों को खोल सोना व नकदी लूट कर ऑटो में फरार हो गए। घर की पिछली गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गया। अकाउंटेंट का परिवार सोया रहा और चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। थाना मोती नगर मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते हुए विकास दुग्गल ने कहा कि वह चौधरी कालोनी नजदीक बाबा बालक नाथ मंदिर मोती नगर का रहने वाला है। विकास मुताबिक वह परसिजन आटो इंजीनियर प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह परिवार सहित रात को 11.30 बजे खाना खाकर सो गया। सुबह जब उठा तो साथ वाले कमरे का दरवाजा खुला था। शक होने पर अंदर जाकर देखा तो कमरे में अलमारियां खुली थी। अलमारियों में पड़े सोना,चांदी के गहने और नकदी गायब थी। चोर ने तीन ज्वैलरी के सेट, दो अंगुठियां, चांदी का ब्रेसलेट, चांदी की चैन और नकदी चुराई है। पड़ताल की तो छत्त पर गहनों के खाली डिब्बे मिले। विकास मुताबिक उसने शोर मचाया और आस-पास के लोगों को एकत्र किया। इलाके में सीसीटीवी चैक किए तो एक संदिग्ध युवक घर की पिछली गली से रात को गुजरता दिखा। जो कुछ ही समय बाद आटो में फरार हो गया। विकास ने कहा कि उसने तुरंत थाना मोती नगर की पुलिस को सूचित किया है। फिलहाल इस मामले पुलिस की जांच कर रही है। सीसीटीवी फूटेज पुलिस को उसने दे दी है। उधर, थाना मोती नगर की पुलिस मुतबित जल्द चोर को पकड़ लिया जाएगा।

Theft-In-Accountant-S-House-Family-Kept-Sleeping-Thieves-Jumped-Through-Roof-Escaped-In-Auto-With-Cash-And-Jewellery

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं