गुरदासपुर| तेज रफ्तार गाड़ी ने स्कूटी सवार को बुरी तरह कुचल दिया। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान होशियारपूर निवासी बरिंदर कुमार (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है। यह हादसा एक शादी समारोह से लौटते समय दीनानगर थाने के अंतर्गत आने वाले गांव पुराना शाला पुलिस स्टेशन के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मृतक के ऊपर से कई गाड़ियां गुजरी है। जानकारी देते हुए मृतक युवक के भाई हिमांशु शर्मा ने बताया कि उनका भाई बरिंदर कुमार (उम्र 35) अपने स्कूटर पर गुरदासपुर में एक शादी कार्यक्रम से वापस अपने घर होशियारपुर जा रहा था। जब वह गांव छावा से थोड़ा आगे पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया और अंधेरा होने के कारण वह सड़क पर ही पड़ा रहा और उसके भाई के ऊपर से कई वाहन गुजरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुराना शाला पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Car-Crushes-Scooter-Rider-Death-On-The-Spot-Was-Returning-From-Wedding-Program-In-Hoshiarpur