September 24, 2026 01:13:38
थाने में किन्नरों का हंगामा:किडनैपिंग की शिकायत पर कार्रवाई न करने का आरोप; दो पक्षों में क्षेत्र बं

थाने में किन्नरों का हंगामा:किडनैपिंग की शिकायत पर कार्रवाई न करने का आरोप; दो पक्षों में क्षेत्र बंटवारे का विवाद

Mar4,2024 | Enews Team | Jalandher

जालंधर | क्षेत्र के बंटवारे को लेकर महंतों (किन्नरों) ने रविवार रात थाना डिवीजन नंबर-8 के बाहर हंगामा किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंतों ने जबरदस्ती थाने के अंदर घुसकर धरना लगा दिया। इस दौरान महंतों की थाना डिवीजन नंबर 8 एसएचओ संजीव कुमार से जमकर बहस हुई। एक-डेढ़ घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस ने किन्नरों की शिकायत रिसीव की। इस दौरान पुलिस ने दूसरे पक्ष के बीमार होने का हवाला देते हुए किन्नरों को दो दिन बाद आने का वक्त दिया, लेकिन वह इस बात पर एग्री नहीं हुए और तुरंत दूसरे पक्ष को मौके पर बुलाने की मांग कर फिर से हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि इस दौरान पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेज दिया। जानकारी के अनुसार, सिम्मी और पोतों पक्ष में क्षेत्र बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। सिम्मी पक्ष ने आरोप लगाया है कि पोतों पक्ष ने उनके एक महंत का 2-3 दिन पहले अपहरण किया था, जिसके बाद उसे धारदार हथियार दिखाकर उसका जबरन वीडियो बनाया था। इस मामले को लेकर सिम्मी पक्ष ने पुलिस को शिकायत दी थी, आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते रविवार रात को सिम्मी पक्ष थाना डिवीजन नंबर 8 जा पहुंचा और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। महंत सिम्मी ने कहा कि किडनैपिंग के बाद दूसरे पक्ष ने उसे (सिम्मी) श्राप देते हए का वीडियो बनवाया था। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-8 के एसएचओ संजीव कुमार सूरी ने कहा कि महंत का पहले पंचायती राजीनामा होना था, मगर किन्हीं कारणों से वह मुकम्मल नहीं हो पाया। धरना लगाने आए सिम्मी पक्ष का कहना था कि वह दूसरे पक्ष को अभी इसी वक्त थाने में बुलाएं, मगर दूसरे पक्ष ने दो दिन बाद थाने आने के लिए समय मांगा है। इसी पर नाराज महंतों ने धरना लगाया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

Uproar-Of-Eunuchs-In-The-Police-Station-Accusation-Of-Not-Taking-Action-On-The-Complaint-Of-Kidnapping-Dispute-Over-Area-Sharing-Between-Two-Parties



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं