September 24, 2026 01:13:44
सांसद-पूर्व मंत्री को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल, सीपी ऑफिस गिरफ्तारी देने पहुंचे, जमकर हुआ बव

सांसद-पूर्व मंत्री को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल, सीपी ऑफिस गिरफ्तारी देने पहुंचे, जमकर हुआ बवाल

Mar5,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना से कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू समेत 60 से 70 कार्यकर्ता मंगलवार को सीपी ऑफिस गिरफ्तारी देने पहुंचे। इस दौरान जमकर बवाल हुआ। पुलिस द्वारा बल प्रयोग भी किया गया। जिसके बाद कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्‌टू व वर्करों को धक्के से खींच खीचकर बसों में बैठाकर हिरासत में ले लिया गया। जबकि भारत भूषण आशु को कार से ले जाया गया। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सांसद बिट्‌टू, आशु, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा और जिला प्रधान संजय तलवाड़ को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायक हिरासत में जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सांसद बिट्टू व कांग्रेसी नेताओं की और से कुछ दिन पहले नगर निगम के ऑफिस को ताला लगाया था। जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली। इसके बाद बिट्टू ने इस केस में गिरफ्तारी देने का ऐलान किया। मंगलवार को सांसद बिट्टू के साथ पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर श्याम सुंदर मल्होत्रा, जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू समेत भारी संख्या में समर्थक डीसी ऑफिस के बाहर पहुंचे। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस समर्थकों के बीच जमकर हंगामा हुआ। बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। जिसमें पुलिसकर्मियों की पगड़ियां तक उतर गईं। इसके बाद पुलिस ने सांसद बिट्टू, आशू और तलवाड़ समेत कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान सांसद बिट्टू ने कहा कि AAP सरकार कांग्रेस को दबाना चाहती है, लेकिन कांग्रेसी जालिम सरकार के अत्याचार से घबराने वाले नहीं हैं। यदि सरकार झूठे पर्चे करके जेल भेजना चाहती है तो वह डरने वाले नहीं हैं। बिट्टू के मुताबिक, आने वाले लोकसभा चुनाव में लोग आम आदमी पार्टी की सरकार को सबक सिखा देंगे। निगम ऑफिस को ताला लगाने को लेकर पुलिस द्वारा दर्ज FIR में सांसद बिट्टू के अलावा पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, लुधियाना कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा सहित 60 कांग्रेसियों को नामजद किया गया है। 4 दिन पहले बिट्टू ने कांग्रेसी वर्करों के साथ बैठक की। जिसमें सभी सीनियर नेताओं सहित कांग्रेसी वर्करों ने गिरफ्तारी देने का ऐलान किया था।

Police-Arrested-Mp-Former-Minister-Sent-Him-To-Jail-Reached-Cp-Office-To-Arrest-Him-Created-A-Huge-Ruckus



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं