September 24, 2026 01:13:44
निगम दफ्तर में ताला लगाने के मामले में Mp सहित 4 कांग्रेसियों को जमानत मिली, गिरफ्तारी के बाद नाभा ज

निगम दफ्तर में ताला लगाने के मामले में Mp सहित 4 कांग्रेसियों को जमानत मिली, गिरफ्तारी के बाद नाभा जेल में है बंद

Mar6,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना| नगर निगम ऑफिस में ताला जड़ने के मामले में गिरफ़्तार सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू सहित चारों कांग्रेसी नेताओं को कोर्ट से जमानत मिल गई है। फिलहाल चारों नेता नाभा जेल में बंद हैं। चारों की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। चारों नेताओं की जमानत याचिका पर सिविल जज तनीश्थ गोयल की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने चारों की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। बता दें कि लुधियाना सांसद बिट्टू, आशू, लुधियाना कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ और शाम सुंदर मल्होत्रा ने मंगलवार को अपनी गिरफ्तारी दी थी। 27 फरवरी को सांसद बिट्‌टू और आशू ने कांग्रेसियों के साथ मिलकर नगर निगम जोन-A के दफ्तर में ताला जड़ा था। जिसके अगले दिन 28 फरवरी को पुलिस ने बिट्‌टू, आशू, तलवाड़ और शाम सुंदर मल्होत्रा सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR के विरोध में 5 मार्च को कांग्रेसी नेताओं ने अपनी गिरफ्तारियां दीं। इस दौरान पुलिस के साथ भी नेताओं और समर्थकों की करीब आधा घंटा धक्का-मुक्की हुई।

4-Congressmen-Including-Mp-Got-Bail-In-The-Case-Of-Locking-Of-Corporation-Office-Lodged-In-Nabha-Jail-After-Arrest

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं