September 24, 2026 01:13:35
ट्रेन से कट कर व्यक्ति की मौत:रात को राम नगर फाटक के पास हादसा; नहीं हुई पहचान

ट्रेन से कट कर व्यक्ति की मौत:रात को राम नगर फाटक के पास हादसा; नहीं हुई पहचान

Mar8,2024 | Enews Team | Jalandher

जालंधर | राम नगर फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की सुबह तक पहचान नहीं हुई है। घटना देर रात करीब 12 बजे हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एएसआई दविंदर पाल ने बताया कि ये सुसाइड है या फिर हादसा। इस पर जांच की जा रही है। जालंधर जीआरपी थाने में तैनात एएसआई दविंदर पाल ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली कि उक्त जगह पर हादसा हुआ है। जिसके बाद वह अपनी टीम के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंच गए थे। एएसआई दविंदर पाल ने कहा- मृतक की उम्र करीब 40 साल व्यतीत हो रही है। वहीं, मृतक किस ट्रेन की चपेट में आया, इसका मीमो अभी आना बाकी है। जल्द मीमो मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। एएसआई दविंदर पाल ने बताया कि राम नगर के आसपास काफी स्लम एरिया है। पुलिस ने उसकी फोटो और कपड़ों की फोटो पूरे एरिया में सर्कुलेट कर दी है। वहीं, सिटी पुलिस के सभी थानों में भी फोटो भेजा गया। जिससे उसकी पहचान हो सके। अगर 72 घंटे तक मृतक पहचान नहीं होती तो पुलिस पोस्टमॉर्टम करवा कर संस्कार करवाएगी। तब तक शव सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में पड़ा रहेगा।

Man-Dies-After-Being-Hit-By-Train-Accident-Near-Ram-Nagar-Gate-At-Night-Not-Recognized

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं