लुधियाना | आज सुबह फिर ताजपुर रोड पानी वाली टंकी के पास गायों के शव मिले हैं। इनमें करीब 19 गोवंश और 5 से 6 गाय हैं। ये गाय किन कारणों से मरी हैं, इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ। लगातार पशुओं के शव मिलना चिंता का विषय है। हिंदू धर्म के लोगों में गायों के शव मिलने के कारण प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है बता दें कि इस घटना से दो दिन पहले टिब्बा रोड स्थित कूड़ा डंप से 10 से अधिक गायों के शव मिले थे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। आज सुबह इलाका निवासी समाज सेवक भोला सैर करने निकले तो उन्होंने कई गोवंश मृत अवस्था में पड़े देखे, जिन्होंने शोर मचाया और लोगों को एकत्र किया। भोला ने कहा कि इलाके में अवैध रूप से हड्डा रोड़ी बनी है। आज करीब गोवंश और गाय मिलाकर 25 शव उन्हें यहां मिले हैं। भोला ने डेयरी संचालकों पर आरोप लगाया कि जब पशु दूध देना बंद कर देते हैं तो डेयरी संचालक उन पशुओं को या तो खुला सड़कों पर छोड़ देते हैं या फिर वह हड्डा रोड़ी में छोड़ जाते हैं। समाजसेवी भोला ने कहा कि गोवंश के शव किसी शरारती व्यक्ति ने बोरियों में डालकर फेंके हैं। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस पहुंची। शिव सेना इंसाफ के नेता नीरज ने कहा कि 2 दिन पहले भी गायों के शव कूड़ा डंप से मिले हैं। आज फिर बड़ी संख्या में गाय और गोवंश मरे हुए मिले हैं। पुलिस प्रशासन को डेयरी संचालकों की जांच करनी चाहिए। उनसे रिकॉर्ड लेना चाहिए कि उनके पास कितने पशु हैं। यदि कोई पशु मरता है तो उसकी संभाल सही तरीके से होने चाहिए न की सड़कों फेंकने चाहिए। आज इन गायों को गंदगी से निकाला है। कुत्ते मरी हुई गायों को नोच रहे थे। SHO सुखदेव सिंह ने कहा कि लाडोवाल थाना के इलाके में प्रशासन के द्वारा एक जगह मृतक पशुओं के निपटारे के लिए चयनित की गई थी। लेकिन गांव के लोगों के विरोध के कारण वहां काम शुरू नहीं हो पाया। उन्हें पता चला है कि प्रशासन ने इस जगह को चयनित किया था कि यहां पर मरे हुए पशुओं को रात को इक्ट्ठा किया जाए और अगले दिन यहां से उठवाकर आगे भेजा जाएगा जहां उसका निपटारा होगा। प्रशासन के साथ बातचीत की जा रही है। जल्द इस समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा। डेयरी संचालकों को मरे हुए पशु रखने के लिए आज शाम तक जगह मुहैया करवा दी जाएगी।
Dead-Bodies-Of-25-Cows-Found-Again-Anger-Among-People-Against-The-Administration-2-Days-Ago-Also-10-Cows-Were-Found