ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल की एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव कूड़े में मिला। बताया जा रहा है कि इस खौफनाक वारदात को उसके पति ने ही अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबरें हैं कि महिला पिछले कुछ दिनों से किसी के संपर्क में नहीं थी।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैतन्य श्वेता मधगानी पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रही थीं। वह हैदराबाद की रहने वाली थीं। शनिवार को उसका शव एक सुनसान सड़क के किनारे कूड़ेदान में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि स्वेता के पति अशोक राज अपने पांच साल के बेटे के साथ पांच मार्च को भारत गये थे. तब से स्वेता लापता थी और उसका अपने किसी भी रिश्तेदार या दोस्त से कोई संपर्क नहीं था।
स्वेता के पति अशोक ने ऑस्ट्रेलिया में अपने पड़ोसियों और कुछ करीबी दोस्तों से फोन पर बात करके स्वेता के बारे में जानकारी हासिल की। अशोक ने भी पुलिस से फोन पर बात की है और जांच में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है। परिजनों पर हत्या का शक है।
Indian-Origin-Woman-Murdered-In-Australia-Dead-Body-Found-In-Garbage