September 22, 2026 23:18:55
पंजाब में आर्मी का फर्जी मेजर पकड़ा: लोगों पर रौब जमाता; रूड़की-जम्मू के सेना एरिया में जा चुका: नकली

पंजाब में आर्मी का फर्जी मेजर पकड़ा: लोगों पर रौब जमाता; रूड़की-जम्मू के सेना एरिया में जा चुका: नकली आईकार्ड-मेडल मिले

Mar11,2024 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। अमृतसर में पुलिस ने फेक आर्मी ऑफिसर को पकड़ा है। आरोपी मेजर रैंक की वर्दी पहन अमृतसर के गोलबाग एरिया में घूम रहा था। स्थानीय पुलिस को उसकी चाल-ढाल पर शक हुआ और पूछताछ के लिए रोक लिया गया। पहले तो आरोपी ने अपनी पहचान मेजर के तौर पर बताई, लेकिन जब सख्ती से पूछा गया तो आरोपी ने अपनी गलती कबूल ली है। अमृतसर की डीसीपी सिटी प्रज्ञा जैन ने बताया कि आरोपी की पहचान श्री आनंदपुर साहिब के गांव चिकना निवासी संदीप सिंह के तौर पर हुई है। उससे वर्दियां, आईकार्ड व मेडल मिले हैं। पुलिस चौकी दुर्गियाना मंदिर के एएसआई सुखदेव सिंह ने इस पूरे ऑपरेशन को लीड किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से कई रैंक की वर्दियां मिली हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वे इन वर्दियों को पहन लोगों पर रौब जमाता था। ये वर्दियां वे बैग में डाल कर घूम रहा था। पकड़ने के बाद जब आरोपी से सेना में होने का सबूत मांगा गया तो वे उसे दिखा पाने में असमर्थ दिखा। पुलिस ने आरोपी से दो आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड भी जब्त किया गया है। पुलिस ने फिलहाल उसका मोबाइल जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। उससे कुछ आर्मी के मेडल भी मिले हैं, जो नकली हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने ये वर्दी देहरादून से ली थी और इस वर्दी को पहनकर वह रूड़की आर्मी कैंट, जम्मू आर्मी एरिया और अमृतसर आर्मी कैंट भी गया था। इस व्यक्ति के पास से जो पहचान पत्र प्राप्त हुए हैं, इन पहचान पत्रों-दस्तावेजों के संबंध में जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के बारे में आगे जांच आर्मी के साथ मिलकर चलाई जाएगी। आर्मी व कैंट एरिया में उसकी मूवमेंट के बारे में भी जानकारियां हासिल की जाएंगी। नेशनल व इंटरनेशनल लिंक्स की भी जांच चल रही है। आरोपी वर्दी पहन कर क्यों घूमता था, ये भी अभी जांच का हिस्सा है।

Fake-Army-Major-Caught-In-Punjab-Used-To-Dominate-People-Roorkee-Had-Gone-To-The-Army-Area-Of-jammu-Fake-Id-Cards-And-Medals-Found-



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं