September 22, 2026 23:18:53
दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर:पिटबुल ने छोटे कुत्ते को मारा; किशोर को हिरासत में लेने पर Asi की गाड़ी घ

दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर:पिटबुल ने छोटे कुत्ते को मारा; किशोर को हिरासत में लेने पर Asi की गाड़ी घेरी

Mar14,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | बीती रात EWS कॉलोनी जंग का मैदान बन गई। कॉलोनी में रहने वाले दो घरों में दिन के समय जमकर ईंट पत्थर चले। इस बीच एक पड़ोसी बच्ची के सिर पर बोतल भी लगी। जिसे तुरंत डॉक्टर के ले जाया गया। हमला करने वाले दोनों पक्षों का आपसी पुराना विवाद है। पहले पक्ष ने घर पर पिटबुल कुत्ता रखा है, जिस कारण दूसरा पक्ष उनका लंबे समय से विरोध कर रहा है। एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें पिटबुल पड़ोसियों की छत पर घूमता मिला। जो वीडियो में एक छोटे कुत्ते को मारता दिख रहा है। पिटबुल की रंजिश के कारण ही दोनों पक्षों की खूब झड़प बीते दिन हुई। घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे थाना डिवीजन नंबर 7 से ASI कुलदीप सिंह की गाड़ी को भी लोगों ने घेर लिया।
दोनों पक्षों का कहना था कि जांच करने आए पुलिस अधिकारी ने जिस युवक को हिरासत में लिया है, वह ईंट-पत्थर मारने वालों में शामिल नहीं था। पुलिस के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। 12 मार्च को हुआ घर पर हमला
जानकारी देते हुए पहले पक्ष की मोना ने कहा कि 12 मार्च की रात 12 बजे विक्की, सन्नी और करन ने उसके घर पर हमला किया था। इन लोगों की पहले मेरी बहन के साथ लड़ाई हुई थी। उस समय भी इन लोगों पर मामला दर्ज करवाया था। उसी बात की रंजिश रखकर इन लोगों ने फिर से हमला किया है। मोना के मुताबिक, उसका पति नहीं है। वह 4 बच्चों सहित घर पर अकेली रहती है। उसके पास कोई पिटबुल कुत्ता नहीं है। पहले उसकी बहन के पास कुत्ता था, लेकिन वह मर चुका है, जिसे उन्होंने पार्क में दबा दिया था। उसका पड़ोसी उस पर बुरी नजर रखता है। उसकी बेटी का रिश्ता हो रहा था। लड़के वाले घर पर आए थे। उसी दौरान पड़ोसियों ने अगले दिन फिर से घर पर ईंट-पत्थर और बोतलें बरसानी शुरू कर दीं। उधर, दूसरे पक्ष की महिला सविता ने कहा कि बेटा संजय अपनी मोबाइल की दुकान के बाहर खड़ा था। पड़ोसन मोना के साथी बिट्टू, सलीम और कुछ लोगों ने बेटे को घेर लिया। उन लोगों ने उससे जमकर मारपीट की। सविता के मुताबिक, मोना के पास पिटबुल कुत्ता है। उस कुत्ते ने उसके बेटे को काटा भी है। जिस कारण ये विवाद हुआ। मोना ने कुछ लोगों को उनकी दुकान पर भेजा, जिन्होंने जमकर दुकान में तोड़फोड़ की है।
इलाके में पथराव होने के बाद ASI कुलदीप सिंह ने इलाके में गश्त की। एक नाबालिग को पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ के लिए पकड़ा, लेकिन लोगों ने पुलिस का विरोध किया। किशोर को थाना ले जा रहे पुलिस अधिकारी की गाड़ी लोगों ने घेर ली। इस दौरान पुलिस अधिकारी के सामने ही दोनों पक्ष की बीच सड़क पर फिर से झड़प हो गई। ASI कुलदीप सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों को शांत करवाया है। थाना में बुलाकर मामले की जांच कर बनती कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

Bricks-And-Stones-Fired-In-Two-Directions-Pitbull-Kills-Small-Dog-Asi-S-Car-Surrounded-After-Taking-Teenager-Into-Custody



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं