लुधियाना | बीती रात एक युवक का शव ईस्सा नगरी जिम वाली गली में पड़ा मिला। माना जा रहा है कि युवक की मौत ड्रग की ओवरडोज से हुई है। हालांकि परिजनों ने शक जताया है कि उनके बेटे को नशा देकर मारा गया है। युवक पहले नशे का आदी था, लेकिन कुछ दिनों से उसने नशा छोड़ रखा था। मृतक की पहचान नाम दीपक धालीवाल निवासी खुड्ड मोहल्ला के रूप में हुई है। उसका शव सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। खुड्ड मोहल्ला के करण ने बताया कि रात लगभग साढ़े आठ बजे एक युवक उनके घर पहुंचा और उसने बताया कि उसका भाई दीपक ईसा नगरी पुली के पास जिम वाली गली में गिरा पड़ा है। वह तुरंत वहां पहुंचे और भाई को सीएमसी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। करण के अनुसार जिस गली में भाई गिरा मिला, उस गली में नशा तस्कर रहता है। उसके भाई को रात के समय उस जगह पर बुलाया गया है। उसकी जेब से मोबाइल और पैसे भी गायब हैं। शक जताया जा रही है कि नशे की ओवरडोज से मौत हुई है। दीपक घर से डेढ़ किलोमीटर दूर पड़ा हुआ था। थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर नशा तस्कर की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। आज शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के असल कारण पता चल पाएगा।
Youth-Dies-Due-To-Drug-Overdose-Dead-Body-Found-One-And-A-Half-Kilometers-Away-From-Home-Mobile-And-Cash-Missing-From-Pocket-Family-Members-Say-Murder-Took-Place