September 23, 2026 00:08:50
पति-पत्नी पर चाकू से वार:बहू के खिलाफ शिकायत देने चौकी आए थे; व्यक्ति के चेहरे पर आए 6 टांके

पति-पत्नी पर चाकू से वार:बहू के खिलाफ शिकायत देने चौकी आए थे; व्यक्ति के चेहरे पर आए 6 टांके

Mar15,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | देर रात थाना सदर के अधीन पड़ती पुलिस चौकी मराडो के बाहर एक महिला व उसके पति पर कुछ लोगों ने चाकू से वार किए। हमले में दंपती बुरी तरह घायल हो गए। पति के चेहरे व पत्नी की छाती पर चाकू लगने के निशान हैं। घायल व्यक्ति के चेहरे पर चाकू के कट से 6 टांके लगाने पड़े हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। अस्पताल में दाखिल घायल अर्जुन ने बताया कि वह गिलां वाली रोड का रहने वाला है। उनका उनकी बहू के साथ विवाद चल रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस चौकी मराडो की पुलिस को दी। जिसके चलते वह गुरुवार देर रात पुलिस चौकी शिकायत लिखवाने गए थे। अपने बयान दर्ज करवाकर जब वह बाहर पत्नी सहित चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे तो अचानक से बहू के भाई ने उन दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसके चेहरे पर छह टांके लगे। अर्जुन की पत्नी लक्ष्मी ने कहा कि भरत और सन्नी ने उसकी पीठ और छाती पर भी चाकू मारे है। लक्ष्मी मुताबिक पुलिस चौकी के अंदर भी सन्नी ने उसके बोतल मारने की कोशिश की थी। लोगों की मदद से वह अस्पताल पहुंचे है। इस मामले संबंधी वह थाना सदर पुलिस को आज शिकायत दर्ज करवाएंगे।

Knife-Attack-On-Husband-And-Wife-Had-Come-To-The-Police-Station-To-Lodge-A-Complaint-Against-The-Daughter-In-Law-Man-Got-6-Stitches-On-His-Face

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं