September 22, 2026 23:18:55
Si व पति की गुंडागर्दी:पड़ोसी के सिर में मारी ईंट; बेटियों पर रखता है गंदी नजर, लिफाफा उड़ने पर कहासुन

Si व पति की गुंडागर्दी:पड़ोसी के सिर में मारी ईंट; बेटियों पर रखता है गंदी नजर, लिफाफा उड़ने पर कहासुनी

Mar15,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | पंजाब पुलिस की सब-इंस्पेक्टर (SI) और उसके पति की दबंगई का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले नगर निगम के मुलाजिम के साथ दंपती ने जमकर मारपीट की। सब-इंस्पेक्टर के पति ने पड़ोसी के सिर पर ईंट मारी। इसकी सीसीटीवी भी सामने आई है। लुधियाना में हर कृष्ण नगर में रहने वाले अस्पताल में दाखिल सुंदर कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी गीता बीते दिन किसी काम से गली से गुजर रही थी। गली में पड़ा लिफाफा उसके पैर में अटक गया। इसके बाद उसने लिफाफा सब-इंस्पेक्टर नीरु के घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे लगा दिया। बाद में हवा के कारण वह लिफाफा उड़ कर सब इंस्पेक्टर नीरु के गेट पर पहुंच गया। इसी बात से गुस्साई SI नीरु उनसे गाली गलौज करने लगी। सुंदर ने कहा कि अगले दिन उसका बेटा किसी काम से बाइक पर जा रहा था तो फिर से नीरु उसे गालियां देने लगी। वह नीरु और उसके पति से गालियां देने का कारण पूछने गया था। लेकिन इतने में उन लोगों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। नीरु के पति ने उसके सिर पर ईंट मारी। सुंदर के मुताबिक नीरु का पति उनकी बेटी पर गंदी नजर रखता है। इसी कारण उसकी उनसे पुरानी रंजिश है। सुंदर मुताबिक उसे खून में लथपथ हालत में लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने पुलिस चौकी बसंत पार्क में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने कहा कि उसके सिर में इर्ंट मारी है। वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है। बसंत पार्क पुलिस चौकी इंचार्ज गुरमीत सिंह ने कहा कि मामले ध्यान में है। ASI बचित्तर सिंह को बयान दर्ज करने के लिए भेजा है। मामले में जो बनती कार्रवाई होगी जरूर की जाएगी। सब-इंस्पेक्टर नीरु को कई बार फोन किया लेकिन उसने अपना पक्ष नहीं दिया।

Hooliganism-Of-Si-And-Husband-Neighbor-Hit-In-The-Head-With-A-Brick-Keeps-Evil-Eye-On-Daughters-Quarrel-Over-Envelope-Flying



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं