September 24, 2026 00:35:42
लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:फंदे पर लटका देख रोशनदान तोड़ अंदर घुसा भाई; 1 माह पहले आयी थी

लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:फंदे पर लटका देख रोशनदान तोड़ अंदर घुसा भाई; 1 माह पहले आयी थी

Mar16,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | नाबालिग लड़की ने संदिग्ध हालात में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। शव का आज पोस्टमॉर्टम होगा और उसके बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। घटना राहों रोड के इलाके कृष्णा कॉलोनी में शुक्रवार देर रात की है। बहन को फंदे से लटका देख भाई बाल्टी की मदद से रोशनदान तोड़ कर कमरे में दाखिल हुआ। उसने इलाके के लोगों, परिजनों व पुलिस को सूचित किया। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से नीचे उतारा। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया गया है। आज शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। थाना बस्ती जोधेवाल के जांच अधिकारी ASI करमजीत सिंह ने बताया कि 14 वर्षीय नाबालिग लड़की एक महीना पहले ही यहां आयी थी। उसके पिता कारे दास ने कहा कि वे मूलरूप से बिहार के जिला पूर्णिया के गांव दमदारा के रहने वाले हैं। उनके तीन बच्चे हैं। बेटी 1 महीना पहले ही गांव से उनके पास आई थी। पिता मुताबिक वह अपनी पत्नी के साथ काम पर गए थे। पीछे से उसकी बेटी ने पंखे से चुन्नी के सहारे फंदा लगा कर सुसाइड कर ली। उसने बताया कि छोटे भाई ने पंखे के साथ शव लटकता देख शोर मचाया। आस-पास के लोगों ने किशोरी को नीचे उतार पुलिस व परिजनों को सूचित किया। थाना बस्ती जोधेवाल के जांच अधिकारी ASI करमजीत सिंह ने बताया कि किशोरी के खुदकुशी करने के कारण सामने नही आए हैं। शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Death-Of-A-Girl-Under-Suspicious-Circumstances-Seeing-Her-Hanging-Broke-The-Light-And-Entered-The-House-It-Came-1-Month-Ago

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं