जालंधर| सोढ़ल नगर के पास एक दुकान में घुसकर चोरों ने लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। ये वारदात रात करीब सवा तीन बजे कक्कड़ आर्ट्स नाम से चलने वाले एक प्रिंटिंग की दुकान में हुई। सारी वारदात दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने कक्कड़ आर्ट्स के मालिक के बयान दर्ज कर लिए हैं। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। कक्कड़ आर्ट्स के मालिक कक्कड़ ने बताया कि सुबह उन्हें किसी जानकारी ने सूचना दी कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए थे। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। दुकान के अंदर जा कर देखा तो आरोपियों ने किसी चीज से गल्ला तोड़ा हुआ था और सारा सामान इधर उधर किया हुआ था। कक्कड़ ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दे दी थी। कक्कड़ ने बताया कि चोरी किसने की, उन्हें इसे लेकर किसी पर कोई शक नहीं है। कक्कड़ ने बताया कि घटना के बाद जब उन्होंने सीसीटीवी देखा तो एक युवक दुकान के अंदर आते दिखाई दिया। सीसीटीवी में दिखाई दिए युवक ने टोपी पहनी हुई थी। सवा तीन बजे वह दुकान के अंदर घुसा। पहले वह बना औजार के गल्ला तोड़ने की कोशिश करता रहा। जब कुछ हाथ नहीं लगा तो वह वापस गया और औजार लेकर आया। जिसकी मदद से उसने गल्ला तोड़ा। चोरी के तुरंत बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था। कक्कड़ ने बताया कि घटना में उनका करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
Theft-Of-Printing-Shop-Lakhs-The-Thief-Entered-The-Night-At-Half-Past-Three-The-Thief-Came-Wearing-A-Hat-Cash-Stolen-From-Throat