September 22, 2026 23:18:51
पत्नी से छेड़खानी पर बढ़ा विवाद:विरोध करने पर युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला; 3 जख्मी, थाने में भ

पत्नी से छेड़खानी पर बढ़ा विवाद:विरोध करने पर युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला; 3 जख्मी, थाने में भी दुर्व्यवहार

Mar18,2024 | Enews Team | Jalandher

जालंधर | लैदर कॉम्प्लेक्स चौक में आधी रात प्रवासी मजदूरों पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। घटना में 3 युवक गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। प्रवासियों ने आरोप लगाए हैं कि उनके साथ थाने के अंदर पुलिस ने भी दुर्व्यवहार किया। देर रात घायलों द्वारा जालंधर के सिविल अस्पताल से एमएलआर कटवाकर पुलिस को दे दी थी। अब पुलिस मामले की जांच के बाद अगली कार्रवाई करेगी। जालंधर के वरियाणा के रहने वाले प्रवासी रोहित ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि वह देर रात के वक्त अपनी पत्नी के साथ घर की ओर आ रहा था। इस दौरान वरियाणा में स्थित एक फैक्ट्री के लोगों द्वारा उसकी पत्नी पर अभद्र कमेंट किया गया। इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनसे मारपीट शुरू कर दी। जब बीच-बचाव के लिए दूसरे प्रवासी आगे आए तो उन पर भी तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। प्रवासियों को जख्मी हालत में छोड़कर आरोपी क्राइम सीन से फरार हो गए थे। जिसके बाद राहगीरों की मदद से सभी को इलाज के लिए देर रात सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से एमएलआर दर्ज करवाकर जब वह फोकल पॉइंट चौकी पहुंचे। प्रवासियों ने आरोप लगाया है कि हमला करने वाले आरोपियों के फैक्ट्री मालिकों के दबाव में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। पुलिस बोली- ये एरिया थाना मकसूदा का, जानकारी दे दी गई वहीं, देर रात थाने में मौजूद एएसआई सुखदेव चंद ने कहा- ये वारदात थाना मकसूदा के क्षेत्र में हुई है। वह इस पर कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। मगर पुलिस द्वारा किसी से कोई भी दुर्व्यवहार नहीं किया गया है। मामले को थाना मकसूदा की पुलिस के पास ट्रांसफर कर दिया गया है। ASI सुखदेव चंद ने कहा कि थाने में हर तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। दुर्व्यवहार करने वाली कोई बात नहीं हुई थी। सभी आरोप गलत हैं।

Controversy-Escalated-Over-Cheating-On-His-Wife-Youths-Were-Attacked-With-Sharp-Weapons-When-Protesting-3-Injured-Misbehaved-In-The-Police-Station



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं