September 24, 2026 00:32:31
कनाडा जाकर पत्नी का कत्ल:पति ने चाकू घोंपे, वीडियो बनाकर मां को भेजी; बेटी ने मिलने के लिए बुलाया था

कनाडा जाकर पत्नी का कत्ल:पति ने चाकू घोंपे, वीडियो बनाकर मां को भेजी; बेटी ने मिलने के लिए बुलाया था

Mar18,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | महिला की कनाडा में पति ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, व्यक्ति ने पूरी घटना की वीडियो बनाकर अपनी मां को भेज दी। व्यक्ति 5 दिन पहले ही अपनी बेटी से मिलने के लिए कनाडा पहुंचा था। घटना की जानकारी मिलते ही कनाडा पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। मृतका की पहचान जगराओं के मल्ला गांव की रहने वाली बलविंदर कौर (41) के रूप में हुई है। हिम्मत सिंह ने बताया कि उनकी बेटी बलविंदर कौर की शादी वर्ष 2000 में लुधियाना के पखोवाल रोड निवासी जगप्रीत सिंह उर्फ राजू से हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। हिम्मत सिंह ने बताया कि वह 4 बेटियों के पिता हैं, जिसके चलते वह बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सके। अगर कार्रवाई करवाते तो फिर बाकी बेटियों की जिंदगी दाव पर लग जाती। इसी कारण वह चुप रहे। उस बेटी के 2 बच्चे हरनूरप्रीत कौर और गुरनूर सिंह हैं।
हिम्मत सिंह ने बताया कि बलविंदर कौर ने बेटी हरनूरप्रीत कौर को साल 2020 में IELTS करवाने के बाद कनाडा में पढ़ने के लिए भेजा था। जनवरी 2022 में बलविंदर अपनी बेटी से मिलने कनाडा गई। इसी बीच दामाद जगप्रीत सिंह बार-बार बलविंदर को फोन कर जल्द कनाडा बुलाने की जिद करने लगा। उसकी जिद के चलते हरनूरप्रीत ने 11 मार्च 2024 को पिता जगप्रीत सिंह को कनाडा बुलाया।
हिम्मत ने बताया कि कनाडा पहुंचने के 5 दिन बाद ही उसने बलविंदर कौर की चाकू मारकर हत्या कर दी। जगप्रीत ने इस दौरान वीडियो भी बनाया और अपनी मां को लुधियाना भेज दिया। यह वीडियो जब उसके बेटे गुरनूर सिंह ने देखा तो उसने परिजनों को मां की हत्या की जानकारी दी। हिम्मत ने बताया कि जगप्रीत को कनाडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Wife-S-Murder-After-Going-To-Canada-Husband-Stabbed-Made-A-Video-And-Sent-It-To-His-Mother-The-Daughter-Had-Called-To-Meet

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं