लुधियाना। लुधियाना में आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को कांग्रेसी वर्कर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करने सीपी दफ्तर पहुंचे। कांग्रेसियों ने कहा कि विधायक गोगी ने सांसद बिट्टू की पगड़ी में इस्तेमाल होने वाली फिफटी के बारे गलत शब्द का इस्तेमाल किया है। उन्होंने सिक्खों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। पुलिस को गोगी के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए। जानकारी देते हुए कांग्रेसी नेता जसविंदर सिंह ठुकराल ने कहा कि विधायक गोगी ने एक बयान में कहा है कि जिस जगह भी बिट्टू उद्घाटन करते हैं तो वह पगड़ी से फिफटी निकाल कर उसका इस्तेमाल उद्घाटनों में कर रहे है। गोगी का यह बयान बहुत ही शर्मनाक है। उद्घाटन हमेशा रिबन से किया जाता है न कि पगड़ी की फिफटी से। गोगी ने नीचले स्तर की राजनीति करते हुए इस तरह का बयान दिया है। इसी मामले में आज समस्त कांग्रेसी पुलिस कमिश्नर दफ्तर में शिकायत पत्र देने आए है। यदि गोगी ने माफी न मांगी तो प्रशासन से मांग की जाएगी कि उनके खिलाफ बनती सख्त कार्रवाई की जाए।
Congressmen-Gave-Complaint-To-Cp-Against-Mla-Gogi-Said-Mps-Comment-On-Turban-Is-Wrong-Fir-Should-Be-Filed