September 24, 2026 01:13:44
सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में सुनवाई आज:गैंगस्टर लॉरेंस, जग्गू, चरणजीत व जगतार ने बताया निर्दोष; पुल

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में सुनवाई आज:गैंगस्टर लॉरेंस, जग्गू, चरणजीत व जगतार ने बताया निर्दोष; पुलिस रखेगी इनकी अर्जी पर पक्ष

Mar22,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आज शुक्रवार को मानसा कोर्ट में सुनवाई होगी। सुनवाई हत्या के चार मुख्य आरोपियों लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया, चरणजीत सिंह चेतन व जगतार सिंह की तरफ लगाई एप्लिकेशन पर है। इसमें पुलिस की तरफ से अपना पक्ष रखा जाएगा। गौरतलब है कि उक्त सभी आरोपियों की तरफ से एप्लिकेशन लगाई गई है कि वे निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है। इस मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। सभी आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट के सामने पेश होंगे। वहीं, लॉरेंस बिश्नोई ड्रग्स मामले में गुजरात की जेल में बंद है। हालांकि पिछली तारीख पर न्यायाधीश के छुट्‌टी पर होने के कारण सुनवाई आज तक के लिए टाल दी गई थी। वहीं, पुलिस अधिकारियों के माने तो केस काफी मजबूत है। पुलिस की तरफ से तथ्यों सहित पक्ष को रखा जाएगा। 29 मई 2022 की शाम को मानसा के जवाहरके गांव में 6 शूटरों ने गोलियां मारकर मूसेवाला की हत्या कर दी थी। तब मूसेवाला की उम्र 28 साल थी। इस हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली। कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। जिसमें लॉरेंस का भाई अनमोल और भांजा सचिन थापन भी शामिल था। लॉरेंस ने अपने विवादित इंटरव्यू में भी मूसेवाला के कत्ल का जिक्र किया था। इसके बावजूद लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया, चरणजीत सिंह चेतन व जगतार सिंह की तरफ से एप्लीकेशन कोर्ट में दाखिल की गई, जिसमें इन्होंने मूसेवाला की हत्या में उनका हाथ ना होने की बात कही। पुलिस ने इस मामले में 35 आरोपियों को नामजद किया है। इनमें से 4 की मौत हो चुकी है। हत्या के बाद से माता-पिता बेटे को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। हत्या के बाद अब तक 6 गाने रिलीज हो चुके हैं। तीन सप्ताह पहले ही ड्रिपी गीत रिलीज हुआ। जिसे तीन सप्ताह में करीब 2.68 करोड़ लोग देख चुके हैं। इससे पहले वॉच-आउट, चोरनी, मेरा नां, वार और SYL रिलीज हो चुके हैं। SYL गीत को भारत सरकार ने देश में बैन करवा दिया था।

Hearing-In-Sidhu-Moosewala-Murder-Case-Today-Gangster-Lawrence-Jaggi-Charanjit-And-Jagtar-Declared-Innocent-The-Police-Will-Keep-Their-Application



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं