September 24, 2026 01:13:25
लुधियाना में जाली विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार, खुद को अफसर बता कराता था काम, वर्दी भी बरामद

लुधियाना में जाली विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार, खुद को अफसर बता कराता था काम, वर्दी भी बरामद

Mar22,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में थाना सदर की पुलिस ने पंजाब पुलिस के जाली विजिलेंस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी बनकर लोगों के साथ ठगी कर रहा था। जबकि लोगों पर रोब झाड़ता था। आरोपी की पहचान ईशर नगर के रहने वाले हरमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से इंस्पेक्टर की वर्दी, 3-3 स्टार, एक गर्म जैकेट सहित नाम की प्लेट, एक चमड़े की बेल्ट, खाकी पगड़ी, एक भर्ती परीक्षा की किताब बरामद हुई है। उसने अपनी स्विफ्ट कार (PB-29-R-1213) पर पुलिस का स्टीकर लगाया हुआ है। सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि खुद को विजिलेंस अधिकारी बताने वाला व्यक्ति गिल गांव के नजदीक गाड़ी में घूम रहा है। एसीपी गुरइकबाल सिंह ने बताया कि थाने की टीम ने नाकाबंदी कर उक्त व्यक्ति को रुकवाया। पूछताछ में व्यक्ति ने खुद को विजिलेंस इंस्पेक्टर बताया। पुलिस ने सख्ती ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह लोगों पर रौब डालने और ठगी करने के लिए फर्जी इंस्पेक्टर बना था। एडीसीपी देव सिंह ने बताया कि आरोपी हरमनप्रीत सिंह ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की हुई है। उसका सपना था कि वह पुलिस विभाग में भर्ती हो, लेकिन वह नहीं हो पाया। अभी तक वह कितने लोगों के साथ ठगी कर चुका है, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।

Fake-Vigilance-Inspector-Arrested-In-Ludhiana-Used-To-Pretend-To-Be-An-Officer-And-Get-The-Work-Done-Uniform-Also-Recovered

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं