होशियारपुर | चंडीगढ़-होशियारपुर मार्ग पर अड्डा सतनौर के समीप तूड़ी से लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का हुक टूट जाने से ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि, उसके साथ सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह (35) पुत्र हरनेक सिंह निवासी मुक्तसर साहिब अपने साथी गुरुसेवक सिंह पुत्र मंदर सिंह निवासी मुक्तसर के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में तूड़ी लेकर पेपर मिल सैला खुर्द जा रहा था। जब वह गांव सतनौर के समीप पहुंचा तो ट्रैक्टर-ट्रॉली का हुक टूट गया। इससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर आगे से उठकर ट्रॉली के नीचे आ गया और तूड़ी उस पर गिर पड़ी। ट्रैक्टर के साथ इसमें ड्राइवर गुरप्रीत सिंह भी दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका साथी गुरुसेवक सिंह घायल हो गया। घायल को स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगे रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर ASI लखबीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।
Death-Of-The-Tractor-Driver-He-Was-Carrying-The-Todi-In-The-Trolley-The-Hook-Broke-Down-A-Partner-Serious