लुधियाना | विशाल विहार नगर में एक बहू को उसके ससुराल पक्ष ने घर से निकाल दिया है। बहू पिछले 24 घंटे से घर के बाहर बैठी हुई है। इलाके के लोगों ने पुलिस को बुलाया। पीड़ित बहू गुरप्रीत ने कहा कि उसकी शादी को 9 साल हो गए है। पति पुनीत से जब वह घर का खर्च मांगती है तो वह उससे मारपीट करता है। ससुराल पक्ष के सभी लोग उसे जाति सूचन शब्द बोलते है। गुरप्रीत मुताबिक उसके पहले भी उसके पति ने घर से बाहर निकाल दिया था। जिसके बाद उसने अदालत में केस दायर किया। पति पुनीत उसे घर का खर्च नहीं देता। गुरप्रीत ने कहा कि उसकी लव-अरेंज मैरिज है। पति द्वारा मारपीट मामले संबंधी उसने थाना टिब्बा में शिकायत दर्ज करवाई है। लेकिन पुलिस की ढीली कार्रवाई के कारण आरोपियों पर एक्शन नहीं लिया जा रहा। गुरप्रीत ने कहा कि उसे घर से धक्के देकर बाहर निकाल पूरा ससुराल पक्ष घर को ताला लगाकर कही चला गया है। अदालत में ससुराल पक्ष ने बेटे पुनीत को बेदखल घोषित किया लेकिन हमेशा पुनीत घर पर ही उनके पास रहता है। इलाका निवासी रानी ने कहा कि बीते रात गुरप्रीत को उसके ससुराल पक्ष ने घर से निकाल दिया है। उसके पति पुनीत ने अदालत में यह कहा था कि वह उसके साथ अलग किराए के मकान में रहेगा। पिछले 9 साल से पड़ोसी बहू से मारपीट करते रहते है। कई बार कालोनी के प्रधान गुरमीत सिंह ने भी उन्हें समझाया लेकिन फिर भी पुनीत का परिवार सुधर नहीं रहा। घटना स्थल पर पुलिस कर्मचारी पहुंचे। जिन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को थाना में बुलाकर मामला हल करवाया जाएगा।
The-In-Laws-Threw-The-Daughter-In-Law-Out-Of-The-House-She-Sat-In-The-Street-For-24-Hours-Disrespected-Her-By-Saying-Caste-Indicative-Words