जालंधर | सूर्य ऐनक्लेव कॉलोनी के सामने हाईवे पर एक डीजल से भरा हुआ टैंकर एक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा कर पलट गया। इससे पूरे हाईवे पर तेल ही तेल फैल गया था। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड एक्शन में आई।दोनों तरह से हाईवे को बंद कर दिया। इससे जालंधर अमृतसर हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह टैंकर को खड़ा किया गया और ट्रैफिक चालू कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त ट्रैक्टर ट्राली होला मोहल्ला के लिए आनंदपुर साहिब जा रही थी। वहीं, टैंकर जालंधर वेरका मिल्क प्लांट की ओर से पीएपी चौक की ओर आ रहा था। टैंकर में करीब 12 हजार लीटर से ज्यादा डीजल था। हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई थी। क्योंकि आज लगने का खतरा था। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने वाली फॉम भी अपने साथ लेकर आई थी। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे क्लियर किया गया था। बता दें कि होला मोहल्ला के लिए आनंदपुर साहिब जा रही ट्रैक्टर ट्राली में कई लोग सवार थे। जिन्हें मामूली चोटें आई है। राहगीरों की मदद से तुरंत सभी को रेस्क्यू कर लिया गया था और मौके पर मरहम पट्टी की गई। थाना रामामंडी की पुलिस मामले की जांच के बाद अगली कार्रवाई करेगी।
Tanker-Full-Of-Diesel-Overturned-Amritsar-Highway-Closed-For-2-Hours-Tractor-Trolley-Collided-Road-Bathed-In-Oil-Created-Commotion