उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आज सुबह 6 बजे के करीब दो बाइक सवार बदमाशों ने डेरे से बाहर सैर के लिए निकले तरसेम सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी । डेरे के सेवकों ने उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर रूप से घायल हुए डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिये टीमों का गठन कर दिया गया है।
Karseva-Chief-Baba-Tarsem-Singh-Shot-Dead-At-Nanakmatta-Sahib-Gurdwara-While-Out-For-A-Walk