लुधियाना | अवैध शराब तस्करों और अवैध भटि्ठयां लगाकर शराब निकालने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ा एक्शन ले रही है। आज सुबह सतलुज दरिया पर थाना लाडोवाल की पुलिस ने दबिश दी। पुलिस के आने का पता चलते ही शराब तस्कर मौके से भाग गए। पुलिस टीम को मौके से करीब 28 हजार लाहन बरामद हुई है। जानकारी देते हुए एडीसीपी रमनदीप सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस टीम शनि मंदिर नजदीक गश्त कर रही थी। गुप्त सूचना मिली कि सतलुज दरिया किनारे अवैध शराब निकाली जा रही है। टीम की रेड से पहले आरोपी भाग चुके थे। आरोपियों को दबोचने के लिए टीमें लगाई गई हैं। पुलिस टीम के साथ एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर हरदीप सिंह भी मौके पर थे। पुलिस को दबिश दौरान 28 हजार लीटर लाहन, 12 तिरपाल, 2 लोहे के ड्रम, 2 पतीले और 2 पाइप काले रंग के बरामद हुए हैं।
Raid-By-Police-On-Sutlej-Dariya-28-Thousand-Plants-Seized-And-Destroyed-The-Smugglers-Ran-Away-After-Seeing-The-Authorities