खन्ना। खन्ना में आर्मी और पुलिस में भर्ती की ट्रेनिंग देने वाले एक निजी कोच खिलाफ थाना सिटी में युवती से छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान प्रीतम सिंह निवासी गांव कलालमाजरा (फतेहगढ़ साहिब) के तौर पर हुई है। शिकायत में पीड़ित लड़की ने बताया कि आरोपी प्रीतम सिंह गांव कलालमाजरा के ग्राउंड में आर्मी और पुलिस में भर्ती की निजी तौर पर ट्रेनिंग देता है। वह खुद को सेना से रिटायर्ड बताता है। युवती प्रीतम सिंह के पास पास ट्रेनिंग लेती थी। 22 मार्च की शाम को कोच प्रीतम सिंह ने उसे कहा कि खन्ना जाना है। वह कोच के साथ बाइक पर बैठ गई। कोच उसे भट्टियां में बने एक पीजी में ले गया और वहां ले जाकर छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर कोच उसे बाहर ले आया। डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल ने कहा कि जांच पड़ताल के बाद केस दर्ज किया गया है। आरोपी प्रीतम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीजी के आसपास लगे कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। यह भी पता किया जा रहा है कि कोच ने पीजी क्यों ले रखा है। पीजी मालिक से भी पूछताछ होगी।
Training-Coach-Molested-Girl-In-Khanna-Took-Her-On-The-Pretext-Of-Pg-Used-To-Give-Training-For-Army-And-Police-Recruitment