September 24, 2026 03:27:17
गैंगवार का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:झड़प में सबसे पहले चलाई गोली; 1 महीने पहले शुभम मोटा-अंकुर गैंग में

गैंगवार का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:झड़प में सबसे पहले चलाई गोली; 1 महीने पहले शुभम मोटा-अंकुर गैंग में हुई थी तकरार

Mar30,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | नवां मोहल्ले में हुई गैंगवार का मुख्य आरोपी पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी को कोतवाली इलाके से ही पुलिस ने रेड करके पकड़ा है। पिछले 1 महीने से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी का नाम निहाल शर्मा है। गैंगवार से करीब 15 दिन पहले ही वह शुभम मोटा गैंग में शामिल हुआ था। अब तक इस केस में कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्यारोपी लुधियाना के सुभानी बिल्डिंग इलाके के रहने वाला है। 20 फरवरी को सुभानी बिल्डिंग रोड पर शुभम मोटा और अंकुर गैंग में गोलियां चली थीं, उस समय निहाल वहीं मौजूद था। विवाद बढ़ा तो सबसे पहले गोली उसी ने चलाई। निहाल ने अवैध हथियार से फायर किए। सोशल मीडिया पर लगातार निहाल एक्टिव चल रहा था। पुलिस अब निहाल को रिमांड पर लेकर अवैध हथियार रिकवर करवाएगी। सूत्रों के अनुसार, दोनों गैंग के बीच यह गैंगवार जुआ के लाखों रुपए के लेनदेन को लेकर हुई है। इस गैंगवार की वीडियो भी सामने आई थी, जिसमें बदमाश एक दूसरे पर गोलीबारी करते दिखे थे। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे तक बदमाशों ने तोड़ दिए थे। अंकुर गैंग के सदस्यों को पुलिस ने सहारनपुर से एक गैरेज से पहले ही गिरफ्तार किया हुआ है।

Main-Accused-Of-Gang-War-Arrested-First-Shot-Fired-In-Clash-1-Month-Ago-Shubham-Mota-Ankur-Gang-Had-A-Fight

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं