लुधियाना | एक लेडी IAS अफसर के पति को पुलिस ने रंगरलियां मनाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने शुक्रवार देर रात पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 2 के सामने एक कोठी में रेड की थी। जिसके बाद एक पुरुष और महिला आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद पता चला कि पुरुष पंजाब की IAS अफसर का पति है। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। धारा 3 ,4, 5 इम्मोरल ट्रैफिक एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति गुरवीर इंद्र ढिल्लों गांव भागसर (मुक्तसर साहिब) का रहने वाला है, जबकि महिला लुधियाना के सेक्टर 32 की रहने वाली है। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। केस से जुड़े अफसर इस मामले में मीडिया के फोन तक नहीं उठा रहे। जिस आईएएस अफसर का पति बताया जा रहा है, वह लुधियाना निगम में तैनात रह चुकी हैं। इंस्पेक्टर भगतवीर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। रेड से जुड़े पुलिस सूत्र के मुताबिक उनके पास सूचना थी कि इस कोठी में विदेशी युवतियां आती-जाती हैं। उन्हें जाली आईडी प्रूफ पर कमरे दिए जाते हैं। रोजाना युवतियों के आने-जाने से इलाके के लोग परेशान था। शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे पुलिस को सूचना दी गई कि एक पुरुष विदेशी युवती को लेकर कोठी में गया है। जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस की टीम ने वहां रेड कर दी। पुलिस ने जब पुरुष को हिरासत में लिया तो उसके बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस के सीनियर अफसर ने लेडी अफसर को फोन पर पूरी बात बताई। यह सुनकर उन्होंने केस दर्ज करने के लिए कह दिया। सूत्रों के मुताबिक पति की मौज-मस्ती की इन हरकतों से आईएएस अफसर खुद भी परेशान है। हालांकि उन्होंने औपचारिक तौर पर इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस बारे में पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उनकी टीम ने रूस और तजाकिस्तान समेत बाहरी देशों की युवतियों के देह व्यापार गिरोह को पकड़ा है। इस संबंध में केस भी दर्ज किया गया है। हालांकि उनके साथ कोई आईएएस अफसर का पति पकड़ा गया है, इसके बारे में उन्हें अभी कोई सूचना नहीं है।
Ias-Officer-S-Husband-Was-Caught-Celebrating-Rangarliyan-He-Was-In-A-Dangerous-Condition-With-The-Girl-The-Police-Found-Out-After-The-Raid