जगराओं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में 2 और टोल प्लाजा बंद करने की घोषणा की है। इस संबंध में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "लुधियाना से बरानला वाया सुधार.. राएकोट.. महिल कला के 2 टोल प्लाजा है, 1 गांव रकबा नजदीक मुल्लापुर, दूसरा गांव महिल कला, जो एक ही कंपनी के है। कंपनी ने कोविड और किसान आंदोलन का विवरण देकर 448 दिनों के लिए टोल को बढ़ाने की मांग की थी, जिसे पंजाब सरकार द्वारा नहीं माना गया। उन्होंने लिखा कि ये टोनों टोल प्लाजा 2 अप्रैल रात 12 बजे बंद हो जाएंगे.. इंकलाब जिंदाबाद।" उधर, पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा के रेट फिर से बढ़ने जा रहे है। बता दें कि नेशनल हाईवे स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर 31 मार्च की रात 12:00 के बाद टोल के रेट में बढ़ोतरी की जा रही है, जिसके तहत हर वाहन से 5 से और 10 रुपए तक का ज्यादा टोल वसूला जाएगा। इसका असर लुधियाना और जालंधर या उससे आगे यात्रा करने वाले लोगों पर पड़ेगा।
Toll-Plazas-Will-Be-Closed-In-2-Of-Ludhiana-Cm-Bhagwant-Mann-Gave-Information-The-Decision-Will-Be-Implemented-From-12-Midnight-On-2nd-April