September 23, 2026 00:43:39
केक खाने पर बर्थ-डे गर्ल बच्ची की मौत, परिवार की हालत गंभीर, ऑनलाइन किया था ऑर्डर

केक खाने पर बर्थ-डे गर्ल बच्ची की मौत, परिवार की हालत गंभीर, ऑनलाइन किया था ऑर्डर

Mar30,2024 | Enews Team | Patiala

पटियाला। थाना अनाज मंडी के तहत अमन नगर में ऑनलाइन आर्डर किया केक खाने से बर्थ-डे गर्ल 10 साल री मानवी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। जबकि परिवार की हालत गंभीर है। हैरानी की बात है कि परिवार की शिकायत के बाद थाना पुलिस ने इस मामले में फिलहाल किसाी को नामजद नहीं किया है। एफआईआर में केक कान्हा, पीली सड़क रोड अदालत बाजार के नाम पर पर्चा है। बता दें कि परिवार ने ऑनलाइन ऑर्डर मंगवाया था, जिस पर केक भेजने वाले रेस्टोरेंट का नाम भी है। उधर, पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता लग पाएगा। मृतक मानवी के परिवार के मुताबिक 24 मार्च की रात को उन्होंने मानवी का बर्थडे मनाते हुए केक काटा था। केक ऑनलाइन ऑर्डर किया था। केक खाने के कुछ ही देरी बाद परिवार के 5 सदस्यों की तबीयत खराब होना शुरू हो गई। दोनों बच्चियाों को उल्टियां लग गईं। इसके बाद मानवी जाकर अपने बिस्तर पर लेट गई। देर रात मानवी ने अपनी नानी से गला सूखने पर 2 बार पानी मांगकर पिया और उसके बाद वह सो गई, लेकिन फिर नहीं उठी। सुबह जब परिवार ने देखा तो उसका शरीर ठंडा पड़ा हुआ था। थाना अनाज मंडी के इंचार्ज गुरमीत सिंह ने बताया कि परिवार द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारण का पता लगेगा। फिलहाल जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, मृतक बच्ची के नाना का आरोप है कि बच्ची की मौत के बाद सेहत विभाग के ऑफिस में जाकर केक जांच की मांग की पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर, मामले में सेहत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सेहत विभाग ने ऑनलाइन ऑर्डर होने के बावजूद उक्त बेकरी की दुकान पर जाकर केक की सैंपलिंग तक करना मुनासिब नहीं समझा। इस मामले में सेहत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सेहत विभाग ने ऑनलाइन ऑर्डर होने के बावजूद उक्त बेकरी की दुकान पर जाकर केक की सैंपलिंग तक करना मुनासिब नहीं समझा। इस संबंधी जिला हेल्थ ऑफिसर डॉ. विजय ने खुद के छुट्टी पर होने की बात कहकर इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया, वहीं, सिविल सर्जन डॉ. रमिंदर कौर ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने पीड़ित परिवार से कहा है कि वह उन्हें लिखित में शिकायत दें। उसी के आधार पर वह संबंधित बेकरी से केक का सैंपल लेकर जांच के लिए खरड़ लैब को भेजेंगे।

Birthday-Girl-Dies-After-Eating-Cake-Familys-Condition-Critical-Order-Was-Placed-Online



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं