जगराओं | एनआरआई महिला के घर पर हवन यज्ञ करने के बहाने घुसे लुटेरों में से 2 लुटेरों को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। चार आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दाखा थाने में मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान उमर फारूक निवासी मकान नंबर 499 गल३ नंबर 2 खुशहाल नगर लासरी रोड मेरठ यूपी व मोहम्मद इरफाहन निवासी गली नंबर 27 जाखर कालोनी मेरठ यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड पूछताछ के लिये हासिल किया है। थाना दाखा के इंचार्ज जसवीर सिंह ने बताया कि गांव मंडियानी में एनआरआई महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज कार्रवाई थी, कि कुछ लोग हवन यज्ञ करने के बहाने उसके घर में घुस कर गहने व नगदी लेकर फरार हो गए थे। आरोपी जिस गाडी में सवार होकर आए थे उस पर उत्तराखंड की नंबर प्लेट लगी हई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबर से जांच शुरू करते हुए दो आरोपियों को मेरठ से दबोच लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस के अलावा चोरी किया सोना व नगदी अन्य आरोपियों के पास है। पुलिस आरोपियों से अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि फरार चल रहे चारों आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। गांव मंडियानी की रहने वाली एनआरआई पीड़ित महिला ने पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में बताया कि उसने 17 फरवरी 2024 को अपने घर के नजदीक एक स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी देखी। जिस पर उत्तराखंड का नंबर लगा हुआ था और उसमें 6 व्यक्ति सवार थे। जब वह अपने दूसरे घर में रिपेयर कर रहे मिस्त्री और मजदूरों के लिए चाय लेकर गई तो कार सवार व्यक्ति मिस्त्री के पास खड़े होकर बातचीत करने लगे। इस दौरान उन्होंने भी उनको चाय पिलाने के लिए कहा। जब वह घर से चाय लेने के लिए आई तो वह व्यक्ति भी उसके पीछे पीछे घर तक आकर सीधे कुर्सियों पर बैठ गए। इस दौरान वह आपस में बातचीत दौरान एक दूसरे का नाम साहिल खान, जुगनू पंडित, मूसा और ड्राइवर कह कर बुला रहे थे। फिर उनमें से साहिल खान नाम के व्यक्ति ने अपने आप को काल जादू का माहिर बताते हुए कहा कि उनके घर में भयानक समय आने वाला है। जिस को वह हवन यज्ञ करके घर को कील देगा। अपने घर पर बुरा समय आने की बात सुन कर वह भी डर गई। जिसके बाद आरोपी चाय पीकर उसके घर से चले गए। लेकिन 18 फरवरी को साहिल खान, जुगनू पंडित और मूसा फिर से उसके घर आ गए, जिन्होंने पूजा के लिए हवन यज्ञ करने का समान आदि लिखवाया और चले गए। उसी रात को आरोपी ने फोन करके कहा कि वह समान लेकर आ जाए वह कल आकर हवन करने आ जाएगें। 19 फरवरी 2024 को सुबह साढे 9 बजे के करीब आरोपी उसके घर आकर हवन करने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने प्रसाद के रूप में उसे कोई नशीली चीज दे दी, जिससे वह उसी समय बेहोश हो गई । जब उसे कुछ समय बाद होश आया तो उस समय पैरो तले जमीन निकल गई। जब उसने देखा घर में पड़े 20 तोले सोने के गहने और 10 लाख रूपए की नगदी गायब थी। पुलिस ने बयानों के आधार पर साहिल खान, जुगनू पंडित और मूसा के खिलाफ केस कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी
Nri-Woman-S-House-Looted-Fainted-On-The-Pretext-Of-Havan-Absconded-With-20-Tola-Gold-And-10-Lakh-Cash-2-Arrested