September 24, 2026 03:27:56
डॉगी को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला :भौंकने पर गुस्साए शराबी ने की वारदात; जगराओं पुलिस ने दर्ज की fi

डॉगी को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला :भौंकने पर गुस्साए शराबी ने की वारदात; जगराओं पुलिस ने दर्ज की fir

Mar31,2024 | Enews Team | Ludhiana

जगराओं | रायकोट में शराबी ने बेजुबान पर क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। हुआ यूं कि आरोपी शराब के नशे में सड़क से गुजर रहा था। आरोपी को देखकर कुत्ते भौंकने लगे। कुत्ते को भौंकते देख गुस्साए एक व्यक्ति ने नशे में कुत्ते पर डंडे से बेरहमी से हमला कर दिया। जिससे कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं कुत्ता बेहोश हो गया। यह पूरी घटना गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस सबंधी पता चलते ही एनिमल्स लवर मौके पर पहुंचा और कुत्ते के बच्चे को अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टर ने लुधियाना के अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर कुत्ते ने इलाज के बाद दम तोड़ दिया। इस सबंधी पता चलते ही एनिमल्स लवर द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की पहचान हरदीप सिंह उर्फ काका निवासी ईदगाह रोड रायकोट के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसको पकड़ने के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है। थाना सिटी रायकोट के एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि मनी सिंह निवासी मकान नंबर 699 कुच्चा नंबर 10 फील्ड़ गंज लुधियाना ने पुलिस को दर्ज कार्रवाई शिकायत में बताया कि वह मेनका गांधी एनजीओ का लुधियाना से प्रधान है। उसको कुछ दिन पहले देर रात को मंगत राये नामक व्यक्ति का फोन आया था कि ईदगाह रोड रायकोट नजदीक डॉक्टर परमजीत सिमह राणू के अस्पताल के सामने एक काका नाम का व्यक्ति बेज़बान कुत्ते पर बड़ी बेरहमी के साथ लॉठी से हमला कर रहा है। उस व्यक्ति ने शराब पी भी रखी है। जिसके चलते उसने कुत्ते को मार मार कर अधमरा कर दिया है। वह फोन सुनते ही आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंचा। जहां पर कुत्ता अधमरा पड़ा हुआ था। जिसको लेकर वह पहले टेंपरेरी ट्रीटमेंट के लिए लींव एड लिंट लीव शेल्टर लेकर गया। वहा पर डॉक्टर ने इलाज के बाद लुधियाना में अस्पताल लेकर जाने को कहा। लेकिन 26-3-2024 को कुत्ते दम तोड़ दिया। इस सबंधी पता चलते ही उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद आरोपी पर एनिमल्स एक्ट के तहत थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आरोपी अपने घर से फरार है। जिसको पकड़ने के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा ।

The-Dog-Was-Beaten-To-Death-With-A-Stick-The-Angry-Drunkard-Committed-The-Incident-After-Barking-Jagraon-Police-Registered-An-Fir



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं