September 22, 2026 23:59:58
संपत्ति विवाद को लेकर परिवार पर हमला:पिस्तौल की दम पर की लूटपाट, जमीन के कागजात भी फाड़े, जांच में ज

संपत्ति विवाद को लेकर परिवार पर हमला:पिस्तौल की दम पर की लूटपाट, जमीन के कागजात भी फाड़े, जांच में जुटी पुलिस

Mar31,2024 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। अमृतसर के छेहरटा स्थित मास्टर एवेन्यू में कल देर रात कुछ अनजान व्यक्तियों ने बंदूक की नोक पर एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ितों से गहने छीन लिए और उनकी जमीन के कागजात भी फाड़ दिए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित तरसेम सिंह ने बताया कि उनके भाई के ससुरालियों का कृष्ण नगर में घर है। जिसके बयाना उसके नाम पर हुआ है। कल देर रात भाई के साडू और उसके बेटे आए और कहने लगे कि बयाना दिखाओ वो वापिस करना चाहते हैं। उन्होंने जैसे ही निकाला तो वो छीनने लगे और फिर बयाना फाड़ दिया। उसके बाद मौके पर कई अनजान व्यक्ति बुला लिए। सबके पास बंदूक थी। तरसेम सिंह ने बताया कि उन्हें और उसकी पत्नी को कमरे में बंधक बना दिया गया उसके बाद अनजान व्यक्ति पिस्टल के साथ रसोई की खिड़की के अंदर आ गया और आते ही उसके घर में रखे 90000रुपए, एक दो तोले की चैन और उसकी पत्नी के सोने के इयरिंग्स ले गए। इस मामले की पीड़ितों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई है। घानूपुर काले पुलिस थाने की मामला दर्ज कर्बकरवाया गया है। पुलिस के मुताबिक लूट नहीं हुई है सिर्फ प्रॉपर्टी का झगड़ा है। लेकिन फिर भी वो सीसीटीवी खंगाल रहे हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की जायेगी।

Attack-On-Family-Over-Property-Dispute-Looting-At-Gunpoint-Land-Documents-Were-Also-Torn-Police-Are-Investigating

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं