लुधियाना | रूपनगर इलाके में एक किराना दुकान के बाहर कुछ बदमाशों ने युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावर दुकानदार के साथ सामान के पैसे देने को लेकर बहस रहे थे। दुकान पर खड़े एक अन्य ग्राहक ने उन्हें समझाया, लेकिन उन लोगों ने गुस्से में आकर उसके सिर पर चाकू मारे। वारदात करने के बाद करीब 7 से 8 हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक राजन जब अपने घर गया तो परिवार के लोग हमलावरों के घर शिकायत करने पहुंचे। इतने में बदमाशों ने फिर से युवक के परिजनों से मारपीट की। तलवारें और ईंटों से वार कर उन्हें घायल कर दिया। मोहल्ले में घर के बाहर खड़ी एक युवती के भी बदमाशों ने पत्थर मारा। घायलों की पहचान सतनाम सिंह, राहुल, गुरमेल सिंह, किरण कौर, हरदीप सिंह गिल व राजन के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए घायल राजन ने कहा कि हमलावर कुल 8 लोग हैं। सभी पड़ोस वाली गली में रहते हैं। बदमाश दुकानदार से बदतमीजी कर रहे थे। उन्हें जब रोका गया तो नशे की हालत में उन लोगों ने उस पर हमला किया। परिवार के सदस्य जब उनसे लड़ाई का कारण पूछने गए तो नशेड़ियों ने उन पर भी हमला कर दिया। राजन के मुताबिक, उसके सिर पर करीब 8 से 10 टांके लगे हैं। परिवार के बाकी सदस्यों के भी चोटें आई हैं। थाना सदर की पुलिस को उन्होंने शिकायत लिखवाई है।
Hooliganism-Outside-The-Grocery-Store-6-Injured-In-Stabbing-On-The-Head-Of-Young-Man