जालंधर | बूटा मंडी स्थित सिंगर साहिल शाह के घर पर कुछ बदमाशों ने गोलियां चला दीं। सिंगर को कुछ दिन से जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। सिंगर का दावा है कि विदेशी नंबर से कॉल कर गैंगस्टर उसे साथ काम करने का दबाव बना रहे हैं। जिस समय उसके घर पर फायरिंग हुई, वह चंडीगढ़ में प्रोग्राम करने के लिए गया हुआ था। शाह ने कहा कि जब वह वापस आया तो उसने घर के दरवाजे पर गोलियों के निशान देखे। मौके पर कुछ खोल भी बरामद हुए। साहिल ने तुरंत परिवार के बाकी सदस्यों को सूचित किया। जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। साहिल ने कहा कि वह गाने लिखता भी है। कुछ लोग उसे गाने लिखने के लिए लगातार फोन कर रहे थे। उसने उन कॉल करने वालों को इग्नोर कर दिया था। उसे नहीं पता था कि उसकी घर पर बदमाश गोलियां चला देंगे। पुलिस को मौके से गोली का एक खोल भी मिला है। साहिल की मां ने कहा कि वह काम करती है। ये हादसा रविवार आधी रात का है। उनकी बेटी को गोलियां चलने की आवाज आई, लेकिन उसने मेरी तबीयत ठीक न होने के कारण उस समय मुझे नहीं उठाया। बदमाशों ने साढ़े 12 बजे के बाद घटना को अंजाम दिया। इलाका पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Punjabi-Singer-Sahil-Shah-S-House-Was-Hit-By-Bullets-Shah-Said-The-Pressure-To-Work-With-Gangsters-Incoming-Calls-From-Foreign-Numbers